स्वरचित कविता सुबह को शाम लेखक सनत द्विवेदी दिनांक 28 अक्टूबर 2026
सुबह को शाम लिखता हूं
गीत तेरे नाम लिखता हूं
इश्क में हो गया कैसे
शहर बदनाम लिखता हूं
1
तुम्हारे प्यार की खुशबू
मेरी सांसों में बस्ती है
मोहब्बत में हुआ मेरा जो
वो अंजाम लिखता हूं
सुबह को शाम लिखता हूं
गीत तेरे नाम लिखता हूं
2
कभी फुर्सत मिले तुमको तो
ये खत यार पढ़ लेना
तुम्हारे हुस्न पे घायल हुआ गुमनाम लिखता हूं सुबह को शाम लिखता हूं
गीत तेरे नाम लिखता हूं
3
हजारों लोग हैं वैसे तुम्हारे
चाहने वाले
किसी को यूं ना तड़पाना यही पैगाम लिखता हूं
सुबह को शाम लिखता हूं
गीत तेरे नाम लिखता हूं
इश्क में हो गया कैसे
शहर बदनाम लिखता हूं
।