Hindi Quote in Poem by Vandna Sharma

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कवियत्री डॉ वंदना शर्मा

कविता -आई है दिवाली

आई है दिवाली
जेब हुई खाली
हम मिडिल क्लास की
कैसे बने दिवाली

घर को सजाऊँ
दीए भी जलाऊँ
कोई मुझे बताए
पटाखे फूँकने को
पैसे कहाँ से लाऊँ

धनतेरस से शुरू होकर
भाई दूज तक रहती
खर्चे की भरमार
कहीं गिफ्ट, कहीं मिठाई
कैसे निभे व्यवहार

भाभी रूठे कभी
कभी रूठे ननद
कैसे दोनों को मनाऊँ
मैं अकेली कैसे
पल में मायके
पल में ससुराल
पहुँच कैसे जाऊँ

आई है दिवाली
सिर्फ बच्चों की
माँ तो थकती है
रसोई में, पूजन में
कैसे मन को समझाऊँ
कैसे त्योहार मनाऊँ
Vandna. reporter@gmail.con

Hindi Poem by Vandna Sharma : 112040599

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now