कारवाँ....
लहलहाती गेहूँ की
फसलों सी मैं..!
अनजान हवा का
झोंका सा तू..!
कभी बेवजह
यहां-वहां गुज़रता है ।
हद से ज़्यादा
नज़रों को गड़ाने ,
केवल मेरी ओर
रू-ब-रू होने ,
हर पल, हर घड़ी
जी-जान से
ढूंढ़ता है।
बार-बार फ़िज़ूल के
बेतुके बहानें ,
फिर भी कहा ?
मुकम्मल हुआ ।
मुहब्बत का यह कारवां
दिल में यूं ही !
टूट.. टूटकर ,
बिखरा है।
पतझड़ सा इक ख़्वाब।।
©®- शेखर खराड़ी
तिथि- ६-११-२०२६