नदी और किनारा
साथ हो ऐसा हमारा,
तुम नदी, मैं किनारा।
सदियों तक तेरी लहरों का,
ठौर-ठिकाना हो हमारा।
तुम लहराती, तुम बलखाती,
सिमटकर तुम सदा आती हमारी बाहों में।
प्रेम प्रवाह जब सूख जाए,
आस मिलन की जब तड़प जाए,
सावन-भादों बन जब नयन बरस जाएँ,
तुम मन-मन भर जाना,
तुम मन-मन भर जाना,
किनारों पे आके मिल जाना।
- Anant Dhish Aman