तू कहती है कि अब हम तेरे लिए अजनबी हैं ,
चलो ये भी तेरी बात मान लेते हैं,
मगर दिल का क्या करें, जो मानता ही नहीं,
हम तो ज़िंदगी की आख़िरी साँस तक
तुझसे एक उम्मीद लगाए बैठे हैं।
तूने तो अनजान समझकर जवाब दिया होगा,
अब तेरे लिए शायद हम भीड़ का एक चेहरा हैं ,
पर हमारे लिए तू वो शख्स है,
जिससे बिना हक़ के भी मोहब्बत कर बैठे हैं।