Hindi Quote in Motivational by chanchal

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक लड़की का आसमान

किताब सी है ज़िंदगी मेरी, जिसे सब पढ़ना तो चाहते हैं,
मगर मेरे अनकहे शब्दों को, कोई समझ ही नहीं पाते हैं।
सुबह मेरी शुरू होती है, घर की अनगिनत जिम्मेदारियों से,
रात कटती है अधूरे सपनों को, तकिये के नीचे दबा कर सोने में।
मैं सिर्फ किसी की बेटी, किसी की बहन या पत्नी नहीं हूँ,
मैं तो वो हूँ, जिसे खुद से ही मिलनी है, मैं वो कहानी नहीं हूँ।
चूल्हे-चौके की दीवारों में, मेरा वजूद सिमट कर रह गया था,
'लोग क्या कहेंगे' के डर में, मेरा खुद का नाम खो गया था।
पर अब ये उड़ान मेरी, किसी बंधन की मोहताज नहीं,
अपने सपनों के लिए जीने की, मुझे किसी की इजाज़त की दरकार नहीं।
अब न रुकुंगी, न झुकूँगी, मैं अब अपनी पहचान बनाऊंगी,
एक लड़की हूँ मैं, अपना खुद का आसमान बनाऊंगी!

#NariShakti
#Swatantrata
#Sapne
#MeriKalam
#Motivational
#Swabhiman

Hindi Motivational by chanchal : 112025378
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now