क्या फायदा ऐसी कामयाबी का
जिसे बांटने वाले कोई न हो।
क्या फायदा ऐसे रिश्तों का
जिसमें प्यार न हो।
क्या फायदा ऐसे सपनों का
जो रात को आपको सोने दे।
क्या फायदा ऐसी बारिश का
जो आपके मन को भीजा न पाए।
क्या फायदा ऐसे दोस्तो का
जो रास्ते में ही छोड़ जाएं।
क्या फायदा ऐसी मुश्किलो का
जो तुम्हें कुछ शीखाकर न जाए।
क्या फायदा ऐसे रास्तो का
जो आपको मुश्किल रास्तो पर चलना ही न शीखा पाएं।
क्या फायदा ऐसे घर का
जो तुम्हें शांति हि न दे पाए।
क्या फायदा ऐसे कर्मो का
जिसे गंगा में धोने की जरूरत पड़े।
क्या फायदा ऐसी जिंदगी का
जहा पर कोई तुम्हें खुशी से याद भी न करे।