reborn as villianess - 3 in Hindi Fiction Stories by KahaniCraft books and stories PDF | विलनेस का पुनर्जन्म अब बदला होगा - 3

Featured Books
Categories
Share

विलनेस का पुनर्जन्म अब बदला होगा - 3

उसकी काली आँखों की चमक अँधेरे में तैर रही थी। उसने फुसफुसाया था—
“इस बार… मैं वो राक्षसी बनूँगी जिससे वे डरेंगे। Villainess… लेकिन अपने नियमों पर।”

🔥 और उसी वादे के साथ उसकी मुट्ठी में लौ बुझ गई। कमरा अँधेरे में डूबा, लेकिन उसके दिल में एक नई आग जल चुकी थी।


───(अगली सुबह)───

महल का बड़ा hall जगमगा रहा था। झूमरों की सुनहरी रोशनी संगमरमर पर चमक रही थी। दर्जनों noble परिवार अपने बच्चों के साथ खड़े थे। हँसी, गपशप, और royal fanfare—हर तरफ़।

सेरेना भारी royal dress में सजी खड़ी थी। उसके सुनहरे बालों पर मोतियों का ताज था। उसकी उम्र ग्यारह साल थी, लेकिन उसकी आँखों में… सदियों का बोझ और अंधकार।

भीतर उसका दिल ज़ोरों से धड़क रहा था।
"आखिरकार वो दिन आ ही गया। वही सगाई... वही ज़ंजीर जिसने पिछले जन्म में मेरी ज़िंदगी तबाह कर, मुझे अपमान और मौत की खाई में धकेल दिया था।"

उसकी नज़रें भीड़ पर घूमीं। हर चेहरे में उसे वही क्रूरता और judgment की झलक दिखाई दी, जो उसने past life में सहा था।

उसकी साँस भारी हुई, लेकिन चेहरा शांत रहा।
"लेकिन इस बार यह नहीं होगा! इस बार मैं उस जंजीर को तोड़ दूँगी, चाहे इसके लिए मुझे इस सगाई को श्राप ही क्यों न देना पड़े। मैं एक पल भी नहीं हिचकिचाऊँगी।"

उसके होंठों पर हल्की, ठंडी मुस्कान उभरी।
झूमरों की रोशनी उसकी नीली आँखों में पड़ी—जो एक पल के लिए काली चमक गईं।


Royal Announcement

🌑 हॉल तालियों और रोशनियों से गूँज रहा था। सेरेना सीढ़ियों के पास खड़ी थी, उसके चेहरे पर हल्की-सी मासूम मुस्कान—लेकिन दिल के भीतर अंधकार लावा की तरह उबल रहा था।

दरवाज़े खुले। शाही धुन बजी।
राजा और रानी शान से आगे बढ़े, और उनके साथ था उनका बेटा— Prince Adrian।

सिर्फ़ बारह साल का, लेकिन राजसी अंदाज़ से भरा हुआ। सुनहरे बाल, ठंडी नीली आँखें… वो आँखें जिनमें सेरेना ने पिछले जन्म में प्यार पढ़ा था। वही आँखें… जिन्होंने उसके आख़िरी पल में उसे अकेला छोड़ दिया था।

भीड़ की सारी नज़रें Adrian पर टिक गईं। whispers, उत्साह, और ईर्ष्या।

फिर राजा की गूँजती आवाज़ उठी—
“आज हम एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हैं। Velmore परिवार और राजघराने के बीच पुरानी मित्रता को और मजबूत करने के लिए… हम Prince Adrian की सगाई Lady Serena Velmore से तय करते हैं।”

भीड़ तालियों और cheers से गूँज उठी।

सेरेना ने नाज़ुक गर्दन झुकाकर noble manner से अभिवादन किया। उसकी नीली आँखें चमकीं, चेहरा शांत रहा। सबने देखा— एक परफेक्ट noble girl।

लेकिन भीतर?
उसके सीने में ज़हर-सा कड़वा दर्द उठ रहा था।
"एड्रियन... जिसने मुझे झूठे सपनों से बांधा। जिसने मेरी मौत की पटकथा लिखी। लेकिन इस बार... इस बार यह खेल मेरे हिसाब से खेला जाएगा।"

उसकी आँखें एक पल को पूरी तरह काली हो गईं। होंठों पर बर्फ-सी ठंडी मुस्कान उभरी।
"इस बार, तू मेरे पास आ ही नहीं पाएगा। इस बार विश्वासघात का खेल मैं शुरू करूँगी... और तू नहीं, यह पूरी दुनिया मेरे बिछाए जाल में फँसेगी।"


पहली मुलाक़ात

✨ एंगेजमेंट के ऐलान के बाद hall तालियों से गूँज उठा। सबकी नज़रें उस मासूम सी लड़की और राजकुमार पर थीं, जैसे दो खिलौनों को शोकेस में रखा गया हो।

Adrian आगे बढ़ा। उसकी चाल धीमी, लेकिन confident। उसके कदमों की आहट ही जैसे सबका ध्यान खींच रही थी।
वो सीधे सेरेना के सामने आकर खड़ा हुआ।

उसकी नीली आँखें उसकी आँखों में गहरी उतर रही थीं।
“Lady Serena,” उसने शांत और शाही लहज़े में कहा, “मुझे खुशी है कि आज से हमारी engagement official हो गई है।”

सेरेना ने होंठों पर मासूम-सी मुस्कान लाई, लेकिन भीतर उसका दिल तड़प रहा था।
"खुशी? शायद... पर मेरे लिए यह एक पिंजरा है। पर ठीक है, आज से शिकारी का खेल शुरू होता है।"

बाहर से उसने सिर झुकाकर कहा,
“मुझे भी खुशी है, Your Highness।”

Adrian हल्की मुस्कान के साथ झुका और उसकी नाज़ुक हथेली को थामने के लिए हाथ बढ़ाया।

लेकिन—जैसे ही उसकी उंगलियाँ सेरेना की हथेली को छूती हैं—

🔥 सेरेना की आँखों के सामने सब धुंधला हो गया।
भीड़, रोशनी, महल… सब अंधेरे में डूब गया।

उसके कानों में वही फुसफुसाहट गूँज उठी—
“वो ही है… जिसने तुझे betray किया था। Shadow अब तुझे चेतावनी दे रहा है।”

उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगा। सांसें रुक सी गईं।
लेकिन hall में मौजूद किसी ने कुछ महसूस नहीं किया। बाहर से सब वैसा ही था—बस एक छोटी noble girl और राजकुमार का पहला हाथ मिलाना।

सेरेना ने अपने भीतर की हलचल दबाई और आँखों में मजबूरन चमक लाई।
"नहीं... मुझे कमज़ोर नहीं होना। इस खेल की शुरुआत मैंने की है। और इस बार... एड्रियन, मेरी मुस्कान के पीछे का सच तुम्हारी सोच से कहीं परे होगा।"


Shadow Vision


✨ जैसे ही Adrian की उंगलियाँ उसकी हथेली से टकराईं—
उसकी आँखों के सामने अंधकार उमड़ पड़ा।

वो अचानक एक और hall में खड़ी थी—लेकिन यह hall और बड़ा, और ज़्यादा चमकदार। वहाँ Adrian था… पर उसके साथ खड़ी थी एक और लड़की। साधारण dress, मासूम मुस्कान, आँखों में भोली चमक। वो heroine थी—वही अनाथ लड़की, जो अपनी दयालुता से सबका दिल जीत लेगी।

Adrian की नज़रें सिर्फ़ उसी पर थीं।
भीड़ तालियाँ बजा रही थी। सब उस लड़की की तारीफ़ कर रहे थे।

और Serena? लोगों के बीच खड़ी, लेकिन कोई उसके पास नहीं। उनकी निगाहों में उपहास था, हँसी थी।

फिर—scene बदल गया।
🔥 Execution ground।
आग की लपटें उसे निगल रही थीं। उसका शरीर काँप रहा था। और Adrian… वही ठंडी, निर्दयी नज़र, जैसे उसने उसे कभी जाना ही न हो।

💔 Serena की साँस रुक गई। उसका दिल सीने से बाहर निकलने लगा। उसकी हथेली काँप गई और उसने तुरंत अपना हाथ खींच लिया।

Adrian ने भौंहें सिकोड़ते हुए कहा,
“क्या हुआ, Lady Serena?”

वो पल भर को हकलाते हुए रुकी। फिर खुद को सँभालकर, मजबूरी की मुस्कान लाई।
“कुछ नहीं… बस अचानक चक्कर सा आ गया।”

लेकिन उसके भीतर तूफ़ान उठ चुका था।
“तो ये… मेरी शक्ति थी। Shadow ने मुझे भविष्य दिखाया। वही भविष्य… वही betrayal और वही मौत।”

उसकी नीली आँखें धीरे से काली चमक उठीं, लेकिन तुरंत उसने पलकें झुका दीं।
"नहीं! मैं इसे होने नहीं दूँगी। यह सगाई मेरी कब्र नहीं, बल्कि मेरी जीत का मैदान बनेगी। इस बार... मैं उस तक़दीर को भी अपने हाथों से मिटा दूँगी!"


Secret Resolve

✨ उसी रात…
हॉल की चमक-दमक, तालियों की गूँज और Adrian का ठंडा चेहरा—सब Serena के दिमाग़ में बार-बार घूम रहा था।

वो भारी dress उतारकर खिड़की के पास आ बैठी। बाहर का आसमान स्याह था, चाँद बादलों में छिपा हुआ। हवा ठंडी थी, लेकिन उसके सीने में एक आग जल रही थी।

उसने अपनी हथेली देखी—वही हथेली जिसे Adrian ने छुआ था। उसकी उंगलियाँ हल्के-हल्के काँप रही थीं।
“तो ये engagement… एक श्राप है। एक ज़ंजीर… जो मुझे मौत की ओर खींच ले जाएगी।”

उसकी आँखों में नमी की हल्की चमक आई, लेकिन अगले ही पल वो कठोर हो गईं।
“पिछली ज़िंदगी में मेरा सबसे बड़ा गुनाह था प्यार पर यक़ीन करना… और उसकी सज़ा मेरी मौत थी। इस बार मैं किसी को अपने पास नहीं आने दूँगी। एड्रियन चाहे जितना भी मुझे चाहे… पर मैं? मैं सिर्फ़ उसके साथ खेलूँगी… और उसे ऐसा तोड़ूँगी कि वो फिर कभी जुड़ न पाए।”

⚫ उसकी आँखें धीरे-धीरे गहरी काली हो गईं। परछाइयाँ दीवारों पर फैल गईं, मानो कमरा उसकी साँसों से धड़क रहा हो।

उसने धीमे स्वर में कहा—
"एड्रियन... यह कहानी अब तुम्हारा खेल नहीं है। यह मेरा खेल है, एक खलनायिका का। और एक बात याद रखना... खलनायिका के खेल में जीत हमेशा उसकी ही होती है।"


✨ अगले दिन…
पिछली रात की काली प्रतिज्ञा अभी भी Serena के दिल में गूँज रही थी। उसने तय किया था कि अब वो मासूम लड़की नहीं रहेगी।

महल में एक छोटी tea gathering रखी गई। हँसी-मज़ाक और polite conversations के बीच, Serena बिल्कुल composed बैठी थी। लेकिन उसकी नीली आँखों में अब एक अलग ठंडक थी।

Prince Adrian ने cups की खनक के बीच उसकी ओर देखा। उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान थी, लेकिन आँखों में सवाल।
“Serena… तुम बदल गई हो। तुम्हारी आँखों में कुछ है… एक darkness।”

उसका दिल अचानक जोर से धड़का—
"तो... उसने भाँप लिया।"


लेकिन Serena ने तुरंत अपने होंठों पर एक perfect noble smile ला दी।
“Your Highness, शायद आपको भ्रम हुआ है। मैं बस अब बड़ी हो रही हूँ।”

Adrian चुप रहा, पर उसकी नज़रें उसके चेहरे से हटती ही नहीं थीं। मानो वो उसके भीतर झाँकना चाहता हो।

Serena की उंगलियाँ उसकी dress की सिलवटों को कसकर पकड़ चुकी थीं, जिन्हें किसी ने नहीं देखा।
अगर उसने मुझ पर शक करना शुरू कर दिया... तो मेरा सारा खेल बिगड़ सकता है। अब मुझे बहुत संभलकर चलना होगा। इस बार मेरा सच किसी की भी नज़रों में नहीं आना चाहिए।"


🌑 उस रात…

Tea gathering के दौरान Adrian की ठंडी, शक भरी निगाहें अब भी Serena के दिमाग में गूँज रही थीं।
“Darkness…” उसने कहा था।
Serena ने खिड़की से आती चाँदनी में अपना reflection देखा।

धीरे-धीरे वो आईने के सामने खड़ी हो गई।

उसकी सांसें भारी थीं।
क्या वह मेरी आँखों के पीछे के सच को समझ पाया? क्या मेरा छलावा इतना नाकाफ़ी था...?"

अचानक आईने में कुछ हलचल हुई। उसकी own reflection के पीछे Adrian की परछाईं सी उभरी—जैसे वो वहीं खड़ा उसे देख रहा हो। नीली आँखें, ठंडा चेहरा।

Serena का दिल जोर से धड़का।
“Engagement Curse…” उसने फुसफुसाते हुए कहा, उसकी आवाज़ कांपते डर और जिद दोनों से भरी थी।
“ये बंधन… मेरी मौत की वजह बना था।”

उसकी नीली आँखें धीरे-धीरे गहरी काली हो गईं। कमरे में परछाइयाँ दीवारों पर रेंगने लगीं।

“लेकिन इस बार…” उसके होंठों पर एक विकृत मुस्कान उभरी।
“मैं ही इस खेल की रानी बनूँगी।”

अगले ही पल—आईना जोर से कांप उठा। एक चीख-सी गूँजी, और शीशे पर दरारें फैल गईं, मानो उसकी कसम खुद हकीकत को चीर रही हो।

Serena ने टूटी परछाई में अपना अक्स देखा—एक मासूम noble girl नहीं, बल्कि आने वाली Villainess Queen।



🕯️
“तो दोस्तों, आज की कहानी यहीं तक…
एक like आपका मेरे लिए हौसला है 💙
और आपका एक comment मुझे कल अगला part लिखने की हिम्मत देता है।
Villainess Serena की किस्मत का खेल अभी बस शुरू हुआ है…
तो कल मिलते हैं ✦”