Quotes by Abha Dave in Bitesapp read free

Abha Dave

Abha Dave

@daveabha6


अक्षय तृतीया की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 🙏

हाइकु -अक्षय तृतीया पर
-------------------------------
1)प्रभु श्री विष्णु
लक्ष्मी संग पूजते
अक्षय तिथि ।

2) दुर्वासा ऋषि
अक्षय पात्र सौंपा
द्रोपदी को ही ।

3) भक्ति भाव से
होती अक्षय प्राप्ति
कहता धर्म ।

4)अक्षय तिथि
सुख -समृद्धि संग
खुशियाँ देती ।

5)मन की शांति
सच्चा सुख यही
अक्षय सदा ।

6) परशुराम
अवतरित हुए
अक्षय तीज।

7) मनोवांछित
अक्षय तृतीया दे
कार्मों के फल।

8)माँ गंगा आई
अक्षय तृतीया पे
धरा चहकी।

9) श्री वेदव्यास
संरचना रची थी
महाभारत।

10)अक्षय पात्र
हम सभी के साथ
सद्कार्मो का।

आभा दवे
मुंबई

Read More

नवभारत टीम का हार्दिक धन्यवाद आज के नवभारत प्लस(मुंबई)में मेरी रचना को प्रकाशित करने के लिए 🙏

अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस
-----------------------------

हर साल 6 अप्रैल को अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विकास और शांति है। यह विश्व के लोगों के जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधियों की सकारात्मकता को बढ़ावा देता है।

आप सभी को अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रस्तुत है मेरी एक रचना 🙏🙏

खेलों का महत्व
---------------------
जीवन में खेलों का महत्व है बड़ा
स्वस्थ जीवन का रहस्य इसमें छुपा पड़ा
शारीरिक, मानसिक विकास होता खेलों से दुनिया को एकता से बाँधे हुए यह खड़ा ।

हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, बेडमिंटन एवं अन्य खेल है न्यारे
सभी उम्र के लोगों को लुभाते , लगते हैं ये प्यारे
बच्चों को बचपन से ही सारे खेल हैं भाते,ललचाते
दोस्तों के संग खेल -खेल कर ही बनते हैं ये सितारे।

किसी एक खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं
शारीरिक ,मानसिक विकास के साथ - साथ शोहरत भी पाएं
एकाग्रता, शांति , धैर्य की मिसाल हैं हर एक खेल
एकजुट होकर आत्मविश्वास, आत्मबल का दीप जलाएं।

आभा दवे
मुंबई

Read More

हनुमान जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🙏

हाइकु -हनुमान जी पर
--------------------------
1) अंजनी सुत
वीर श्रीहनुमान
दुख हरते ।

2)जै हनुमान
संकट हरो अब
रक्षक तुम ।

3) बाल्यावस्था में
सूरज को निगला
फल समझ ।

4)साथी सुग्रीव
बना रामभक्त वो
हनुमान संग ।

5)वानर सेना
सभी पे पड़ी भारी
लंका ढहाई ।

6) संदेश दूत
राम का बनकर
हुए प्रसन्न।

7) पर्वत उठा
लक्ष्मण को बचाया
भक्ति महान ।

8) बंधन मुक्त
रामलखन किए
नागपाश से ।

9) भक्ति अपार
हृदय में बसाए
सीता श्रीराम।

10) संकटमोचन
नाम तिहारा नेक
कष्ट हरते ।

आभा दवे
मुंबई

Read More

महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻🙏🏻

हाइकु - महावीर जयंती पर
-----------------------------------------

1)थे वर्धमान
राजा सिद्धार्थ पुत्र
माँ थी त्रिशाला।

2) नाम अमर
वर्धमान से स्वामी
हैं महावीर ।


3)महावीर जन्म
चैत्र मास शुक्ल पक्ष
थी त्रयोदशी।

4)हैं तीर्थंकर
चौबीसवें महान
पाया है मान।

5)केवलज्ञान
कठिन तप फल
शांति का पल।

6)सत्य अहिंसा
उपदेश है न्यारा
मार्ग है प्यारा

7) नैतिक पाठ
पंचशील सिद्धांत
बनाए शांत।

8)महान ज्ञानी
थे महावीर स्वामी
दुनिया मानी।

9)क्षमाशीलता
धर्म है मैत्री भाव
भरते घाव।

10)तप है धर्म
उसी संग सत्कर्म
छुपा है मर्म।

11)प्रेम -करुणा
प्रवचन का सार
जीवनाधार।

12)जन कल्याण
जन्मे थे महावीर
पाया निर्वाण ।

आभा दवे
मुंबई

Read More

विश्व रंगमंच दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏

अभिनय
-------------

विशाल धरा पर अपने -अपने किरदार सभी निभा रहे हैं
पर रंगमंच पर आकर कलाकार अपना अभिनय दिखा रहे हैं
रंगमंच पर हर एक भाव को बड़ी ही खूबी से पेश करते हैं
अपने हावभावों से सभी को वो अपना बना रहें हैं।

इतना आसान नहीं होता है रंगमंच पर अभिनय करना
अपने आप को भूलकर किरदारों को आत्मसात करना
तन -मन में कितना ही दुख दर्द छुपा हो करते हैं ये अभिनय में कमाल
ये ठान लेते हैं अपने आप को भूलकर शानदार अभिनय है करना।

विश्व रंगमंच दिवस समर्पित है सभी कलाकारों को
जो नयी शक्ति भरता है नये अभिनय के जानकारों को
सभी बधाई के पात्र हैं अपने अभिनय के जो साथ हैं
इसी तरह आगे बढ़ते हुए आकषिर्त करतें रहें सभागारों को।

आभा दवे
मुंबई

Read More