Quotes by Feroj Khan in Bitesapp read free

Feroj Khan

Feroj Khan

@ferojkhan.536289


एक चराग रौशन कर लेता हूँ
बुझा कर के आफताब
- Feroj Khan

मिला गम जमानें भर का
फरिश्ते रास्ता भुल गये
मेरे घर का
- Feroj Khan

उसने पुराने जख्म कुरेदें हैं
गुजरा दर्द जगाया है

हंसाने वाले तूने आज हमें
जार जार रुलाया है

क्यूँ रखते खाली कमरा दिल का
एक दर्द को बैठाया है

मैं यहीं का यहीं रह गया
परिंदा आसमां फिर आया है

आखिर निजात मिली सियाह रातों से
जहाँ में सुरज उग आया है

Read More

अश्कों का सैलाब है
दर्द बेहिसाब है

किनारा नहीं है
मेरे डुबने की बात है

तारें गिनना मेरा शौंक है
जागने की रात है

दम घुट रहा है
कोई टीस सांसों के पास है

करीब आकर मेरा दिल बहलाओं
ये दिल बड़ा उदास है

क्यूं उन पर भरोसा कर लिया
खंजर उनके पास है

Read More

सस्ती सांसें
महंगा खंजर

सुनसान रास्ते पे
डरा सिकंदर

बोल सिंकदर
जीता के हारा

कहता है
अपनों ने मारा
अपनों से हारा

Read More

जमानें की रस्मों को तोड़कर आई थी तुम
तोहफा मुस्कुहटों का लाई थी तुम

हमें तब से कुछ हो गया
जब पहली दफा मुस्कुराई थी

थे तनहा से हम जमानें में
जमाना जला जब नजदिक आई थी तुम

कोई अजाब न मुझको परेशां करें
ये दुआ लब पे लाई थी तुम

जल रहे थे हम जिस वक्त धुप में
मेरी छाँव बनकर आई थी तुम

Read More

हुई आंख बंद हमारी
हम दुनिया से गुजर गये

वो लहराते बलखाते
इतराते घर गये
और शरमाकर बोलें
डोली सजा दो मेरी
वो मर गये

Read More