Quotes by khwahishh in Bitesapp read free

khwahishh

khwahishh

@poojaahirwar021932
(3.9k)

मुझको एक माकां चाहिए,
अपना एक मुकम्मल जहां चाहिए।
जहाँ सिर्फ खुशियों का बसेरा हो,
ऐसा एक आशियां चाहिए।
जो हर पल मेरी खैरियत कि दुआ करें,
ऐसा एक रहनुमां चाहिए।
बस इतना सा मिल जाये मुझे,
इससे ज्यादा मुझे और क्या चाहिए।
- khwahishh

Read More

आदत मेरी बन जाओ ना,
मेरी बातों पर मुस्काओ ना,
क्यों हो यूँ ख़फ़ा बतलाओ ना,
कितना कुछ मैं कहती हूं तुमसे,
तुम भी तो कुछ फरमाओ ना। “️

- khwahishh

Read More

भाषा बदलने से शब्दों के अर्थ बदल जाते है।
और लहजा बदलने से शब्दों के मायने। “️


- khwahishh

बो मासूम बचपन था,
जब पानी मैं पत्थर मारकर,
पानी के टुकड़े किया करते थे।
एक उम्र के तजुर्बे के बाद,
पानी को टुकड़ो मैं बेचा करते है।

- khwahishh

Read More

तेरी सोहबतो मैं मेरा दिल बिगड़ रहा है।
जो कल तक ना किया बो सब कर रहा है।
इसकी आदते बदल रही है,
आहिस्ता आहिस्ता,
ये केसा खुमार है,
लगता है दिल बीमार है।
इसको इश्क का रोग लग रहा है,
आहिस्ता आहिस्ता। “️

- khwahishh

Read More

” ये औरों के ख्वाब होंगे,
की हम तुम मिले और साथ होंगे।
मुझे तो चकोर सी चाहत चाहिए,
जो जलते सूरज को पाने के बास्ते।
बे परबाह आशमा की उड़ान भरे।"

- khwahishh

Read More

कुछ आरजू ख़त्म सी आज लग रही है।
मेरी आंखे बेसब्र सी रातों को जग रही है।
बो चेनों सुकूँ के मेले आते नहीं फिर से,
घिर घिर के आ रही है तन्हाइयां बो फिर से। “️


- khwahishh

Read More

अब क्या मैं कहूं इस सोच मैं हूं,
तेरी बातों से आया मैं होश मैं हूं।
मुझे खबर है तेरे हाल की,
पर अपने हालात क्या बतालाऊं मैं।
ऐसा तो नहीं है की मैं तन्हा हूं,
ना की राश नहीं मुझे हर्फ़ तेरे।
मैं खफ़ा नहीं तेरी बातों से,
मेरी उलझन तो मेरा दिल है।

- khwahishh

Read More

दिलकशी वो बड़ी उम्दा करते हैं।
छेड़ देते है कोई तान कभी,
कभी किसी गज़ल से दिल बहलाते है।
उनको मालूम हमारी आदते है सभी,
जानकर बो हमें सताया करते है।
दिलकशी बो बड़ी उम्दा करते है।
लहजा उनका है शायरों जैसा
हर दूसरे लफ्ज़ मैं उर्दू का हर्फ़,
शामिल उनकी बातो मैं है।
यूँही बेखयाली मैं हम नहीं खोते,
उन्हें कुछ ऐसी अदा आती है।
जिसपे हम ये दिल और जान गवा बैठे है।

- khwahishh

Read More