Quotes by Rajiv Jangid in Bitesapp read free

Rajiv Jangid

Rajiv Jangid

@raj7802


शहर में रात नहीं होती
बिजली के गोले,
समूह में इकट्ठा होकर
सूरज बन जाते हैं
और रात को छिपा लेते हैं।

गाँव में रात और दिन
दोनों होते है समय पर,
वहाँ तारे सूरज का
विकल्प बन जाते हैं।

अब धरती भी बट गई है
दो-दो हिस्सों में,
एक धरती प्रकृति के साथ
और एक प्रकृति के विरुद्ध।

Read More

पत्थर के शहर से,
भीड़ के शोर से,
मैं दूर जाना चाहता हूँ।

यहां रोक लेते है,
बीच चौराहे पर,
एक भीड़ को,
दूसरी भीड़ के लिए।

अनजानी भीड़ का,
मैं भी हिस्सा होता हूँ,
कभी इस ओर,
कभी उस ओर।

मैं ऊब चुका हूँ,
शहर के नियमों से,
थक सा गया हूँ,
भीड़ की नितियों से।

मैं जीना चाहता हूँ,
शहर से दूर,
भीड़ से अलग,
मन की दिशा में,
और एकांत में।

Read More

घर के एक कमरे में
एक अलमारी है।
उसमें ढेरों निधियों का
संचय कर रखा है मैंने।
ये निधियाँ बनी हैं
ढेरों बातों की, जो
मैं कर नहीं पाया तुमसे।
मैंने अलमारी को
खिड़की के पास रखा है,
क्योंकि
तुमसे मिलने के दरवाज़े
हमेशा के लिए
बंद हो चुके हैं।

Read More