Quotes by Shreyash R.M in Bitesapp read free

Shreyash R.M

Shreyash R.M Matrubharti Verified

@shreyashmanavadariya3429
(408k)

जानते हो फिर भी अनजान बनते हो,
इस तरह हमें परेशान करते हो ।
पूछते रहते हो, "तुम्हें क्या पसंद है?"
जवाब तुम खुद हो...फिर भी सवाल करते हो !
- Shreyash R.M

Read More

उसे देखते ही चेहरा यूं खिल जाता है;
मानो उसके होने से मुझे सब कुछ मिल जाता है।
और में कैसे बताऊं कि क्या है तू मेरे लिए;
बस एक बार देखलू तुझे तो मेरा पूरा दिन बन जाता है।।
- Shreyash R.M

Read More

ये तीखी नजरें तुम्हारी,
ये बिखरी जुल्फें तुम्हारी।
ये मुझे नज़र अंदाज़ करना तेरा,
ज़रा सोच!क्या हाल होगा मेरा।।
- Shreyash R.M

Read More

अपनी नज़रों से न देख खुद को,
हीरा भी तुझे पत्थर लगेगा।
लोग कहते है चाँद का टुकड़ा है,
मेरी नजर से देख चाँद भी तेरा टुकड़ा लगेगा।।
- Shreyash R.M

Read More

चांद कहूं तो शर्मा जाओगी,
फूल कहूं तो महक जाओगी,
ख्वाब कहूं तो आखों में बस जाओगी,
दुआ कहूं तो दिल से निकल जाओगी,
चलो तुम्हारा नाम सुकून रख दु,
जब भी याद आओगी, मुस्कुराहट दे जाओगी।
- Shreyash R.M

Read More

मलमल रेशम खद्दर, अच्छा लगता है,
कुछ भी पहनो तुम, तुम पर सब अच्छा लगता है।
और मुझको यूंही अच्छी लगती रहना तुम,
तुम्हारा अच्छा लगना मुझे अच्छा लगता है।।
- Shreyash R.M

Read More

जुल्फें संवारती तुम हो, बिखर हम जाते हैं,
तुम क्या ख़बर रखोगी, किस कदर हम मर जाते हैं।
- Shreyash R.M

रहता हूं अपनों के साथ में, पर कोई अपना नहीं।
देखा है लोगों ने हंसते हुए, किसी ने रोते हुए नहीं।।
हर शख्स को मेरी मुस्कान याद रही,
मेरी ख़ामोशियों को किसी ने पढ़ा ही नहीं।।
- Shreyash R.M

Read More

बनी थी तू राधा मेरी, में श्याम तेरा,
इतना चाहने के बाद भी, न हो सका में तेरा।
- Shreyash R.M

"तेरी याद भी कमाल करती है,
बिन बुलाए चली आती है,
हर दफ़ा तेरा चेहरा दिखा कर,
मुझे फिर से तड़पाती है।"
- Shreyash R.M