Love Aur Fan in Hindi Love Stories by Disha Morker books and stories PDF | लव और फैन

Featured Books
  • అంతం కాదు - 25

    వెంటనే సరే దీన్ని ఇప్పుడు ఎలా యూస్ చేయాలి అని అంటాడు ధర్నా వ...

  • అధూరి కథ - 6

    రాధిక తో పాటు Luggage తీసుకుని బయటకు వెళ్తున్న సమయంలో tv లో...

  • థ జాంబి ఎంపరర్ - 17

    జాంబీ జనరల్స్ యుద్ధం - ఆదిత్య పునరాగమనంసుమంత్ కింద పడే పెట్ట...

  • అంతం కాదు - 24

     ఇక సముద్రం పైన చూస్తే చనిపోయిన శవాన్ని అంటే సామ్రాట్ శవాన్న...

  • మౌనం మట్లాడేనే - 8

    ఎపిసోడ్ - 8 విక్రం యొక్క అంగీకారంప్రియా, ఆదిత్య దగ్గరకు పరుగ...

Categories
Share

लव और फैन

Love Aur Fan

Episode 1️⃣ Will you marry me 💍


                           Diya Shah एक बहुत ही सुंदर एक्ट्रेस और सिंगर थी। उसका चेहरा बहुत ही सुंदर था। उसकी आंखे बहुत ही नशीली थीं। उसके सुर्ख गुलाबी होंठ रूई से भी कोमल थे। उसके बाल लंबे घने थे और जब वो गाती थी उसकी आवाज़ सबको मदहोश कर देती थी।

                           गुजरात के छोटे से शहर आनंद में Diya का जन्म हुआ था। उसकी मां Sharda की मौत जब वो 7 साल की थी तब ही हो गई थी। बस वो मुंबई के एक बड़े से बंगले में अपनी family के साथ रहती थी। वैसे तो उसकी फैमिली के नाम पर बस उसके पिता थे। जिससे भी उसकी बनती नहीं थी।

                            वो बहुत ही अच्छी actress और singer थी। उसके बहुत सारे fans थे। पर वो अपने fans से नफरत करती थी। जो उसके पापा कहते थे वो करती थी। जो गाना वो कहते वो गा लेती थी। जो मूवी या शो  वो कहते थे वो करती थी। पर वो ये काम नाम कमाने के लिए या fans का प्यार पाने के लिए नहीं करती थी।

                           वो सिर्फ अपने पापा के कहने पर करती थी। इसी वजह से वो अपने पापा और fans से नफरत करती थी। वो अपने पापा से बहुत जगड़ती भी थी। उसे तो painter बनना था। पर उसके पापा ने एक कॉन्ट्रैक्ट में उसे बांध कर रखा था।

                          एक दिन Diya अपने होम टाउन आनंद के एक फेमस कैफे में बैठी थी । जहां बहुत सारे गार्ड कैफे के door पे ही खड़े fans को अंदर आने से रोक रहे थे। पूरा कैफे खाली करवा दिया था। सिर्फ उसका boyfriend Kush Nagar और उसकी मैनेजर Riya Patil वहा थे। उसके सारे fans ने उससे मिलने के लिए कैफे के बाहर ही जमावडा किया हुआ था।

                        Jay Agarwal  एक बहुत ही स्मार्ट , हैंडसम लड़का था। वैसे तो बहुत जिद्दी था। जो ठानता था वो कर के रहता था। उसकी फैमिली और दोस्त उसकी जान थे। वो एक बहुत ही अच्छी फैमिली से belong करता था।
वो आनंद में अपनी family के साथ रहता था।

                       वो आनंद में अपनी family के साथ रहता था। उसके परिवार में मां Nanda, पिता Ashok और भाई Rahul था। और उसके दोस्त Niya, Surbhi और Nakul थे। Niya बचपन से ही Jay को पसंद करती थी। पर कभी भी उसे बोल नही पाती थी। Jay Diya Shah का बहुत बड़ा फैन था। इतना बड़ा की उससे शादी भी करना चाहता था।

                      बस उसकी पूरी जिंदगी में एक ही दुआ थी एक बार उससे मिलकर उसे अपने प्यार का एहसास कराना है। और उसे पूछना है,"Will you marry with me?"
उसके दोस्त हमेशा उससे पूछते थे कि Diya ने मना किया तो वो क्या करेगा ? पर ये चीज Jay ने भी अभी तक सोची नही थी उसने हमेशा यहीं सोचा था की Diya उसका प्रपोजल जरूर एक्सेप्ट ही करेगी। 

                     Jay अपने घर में बिस्तर पर लेटा था और एक सपना देख रहा था। उतने में ही उसकी मां Nanda ने उसे उठा दिया। वो जोर से चिल्ला कर बोला...

Jay - क्या मां बस वो हां बोलने ही वाली थी।

Written by 
Disha Morker