क्या सच में तुम उसे एक मां का प्यार दे पाओगे ? जब वो बार बार पूछता है जवाब क्यों नहीं देते ?" थोड़ी देर शांत रहने के बाद "आगे तुम्हारी मर्जी ... " ये बात उन्होंने miku को देखते हुए कही थी ... इतना कहने के बाद वो कमरे से चली जाती हैं .. उनके जाने के बाद अवि मुड़ता है खाली दरवाजे को देखते हुए अपनी आँखें बंद करता है... उसकी सामने एक लड़की का मुस्कुराता हुआ चेहरा आता है ... वह झट से अपनी आँखें खोलता है ... कैसे ... कैसे कर लूं दूसरी शादी उसकी यादें मुझे बाहर आने ही नहीं दे रही... वो सोते हुए miku को देखता है अपनेआप ही उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.... ।
आगे .....
"हम्म... तो बोल जान कहां चलना है तेरे को" ... विशी जो मान्या के कमरे में आते हुए बिना मान्या को देखे लापरवाही से बोलती है ....
"Wow! मान्या यार... Your looking gorgeous 😍 मानना पड़ेगा आज लड़कों पर कहर बरसेगा ... " विशी के पीछे आती हुई रिया ने हंसते हुए मान्या को देखकर कहा.... जो ड्रेसिंग टेबल के सामने खड़े होकर बाल बना रही थी ... व्हाइट लोग कुर्ती... रॉफ जींस... खुले काले लंबे बाल जो नीचे से हल्के हल्के कर्ल थे ... मेकअप के नाम पर सिर्फ आंखों में काजल लिपग्लॉस में उसके shine करते प्यारे प्यारे होठ... बेहद ही प्यारी लग रही थी वो ... रिया की बात सुन मान्या हल्का सा मुस्कुराती है ..
" अरे... कैसी बात कर रही हों भाभी... मुझे तो लगता है कहीं आज जीजा जी ही न मिल जाए " ... विशी ने रिया के कंधे पर हाथ रखते हुए मान्या की तरफ देख कहा और एक आंख ब्लिंक कर दी ... "पागल कहीं की" ... मान्या ने शर्माते हुए विशी का डांट दिया ...
"अरे! देखो तो सही... जीजा जी का नाम आते ही मैडम जी गाल तो देखे कैसे कश्मीरी सेब हो गए "... मान्या के गालों को खींचते हुए विशी बोल रही थी .. रिया उन दोनों को हंसते हुए देख रही थी ... पूरे रूम में उन तीनों की हंसी की आवाजें गूंज रही थी ।
मान्या रिया के साथ भी काफी घुली मिली हुई थी तो उसे कोई दिक्कत या हिचकिचाहट महसूस नहीं होती ।... अभी वो हंसा ही रही थी कि तभी.. "कितना टाइम और लगेगा तुम तीनों को तैयार होने में ... विहान ने अपनी चिड़चिड़ी आवाज में कहा... अरे नहीं लग रहा कहीं कोई टाइम" ... विहान की चिड़चिड़ी आवाज सुन रिया बोल पड़ी ... "तो चलो न ... फिर मुझसे मत कहना में नहीं जा रहा ।"
"बस भी करो भाई ... हम लड़कियां है.. टाइम तो लगता है न तैयार होने में। अब तुम लड़कों के तरह थोड़ी न है .. कपड़े पहने मुंह पर पानी डाला हो गए तैयार"... "अच्छा विशी की बच्ची... तुमसे अच्छे तो लड़के होते है .. कम से कम कैसे भी तैयार हो हो तो जल्दी जाते है .. 36 घंटे तक.. मेकअप लपेटते रहो फिर भी कहो बस.. 5 min.."
विहान विशी के बाल पकड़ के बोलता है ... "आह"... "भाई छोड़ो मेरे बाल टूट जाएंगे" .. विशी अपने बाल छुड़ाते हुए विहान से गुस्से में बोली... "चुड़ैल इतने प्रोडक्ट use करने के बाद भी इतने कमजोर बाल है तेरे... देख तेरे से अच्छे तो मेरे ही बाल है" ... अच्छा अभी बताती हूं..
विशी विहान के बाल पकड़ते हुए बोल रही थी .. मगर विहान की हाइट विशी से काफी ज्यादा थी .. तो वो उसके सिर तक पहुंच ही नहीं पा रही थी ... " चल रहने दे.. पिद्दी सी अभी तू बच्ची है ... Complex दूध में डालकर पीने लग"।
विहान ने विशी के बालों को छोड़ अपने बालों में हाथ घुमाते हुए कहा ... तो विशी उसे गुस्से से घूरने लगी ... मान्या इन दोनों बहन भाई को आंखे बड़ी बड़ी कर देखने लगी ... "क्या ! ये इतने बड़े होने के बाद भी लड़ते है ?".. मान्या खुद से ही बड़बड़ाई ... रिया को तो आदत थी अच्छे से वाकिफ हो गई थी इन 2 सालों में इन दोनों से ..." बस भी करो दोनों"... रिया दोनों को डांट कर रूम से बाहर चली जाती है उसके पीछे पीछे सब बाहर चले जाते है ...
इधर दूसरी तरफ... अविनाश मीकू के शूलैस बांध रहा था । छोटा सा miku ने ब्लैक बेगी जींस के साथ व्हाइट T shirt पहना हुआ था। छोटे छोटे व्हाइट शूज .. अवि ने उसको बेड पर टांग लटकाकर बैठाया हुआ था... खुद नीचे बैठकर उसके लैस बांध रहा था .. "पापा" ... "हम्म".. miku ने उसे पुकारा तो अवि अपना चेहरा ऊपर उठाकर उसे देखता है ... "मेली मम्मा तहां... है" ... ? "Plz लाकल दो ना... छबकि मम्मा है मेली क्यों नहीं है ..?" Miku जो अपनी मासूम सकल बनाकर अविनाश को देख रहा था ... कहता है ...
अवि जो अभी भी आपने शहजादे की तरफ प्यार से देख रहा था उसकी आंखे... उसकी चेहरे पर आई वो... मायूसी को देख अविनाश की आंखों के सामने कुछ पुराने चित्र दिखाई देने लगते है ... उसके कानों में गूंजती वो मधुर आवाज .. कुछ देर के लिए वो बिल्कुल शांत होकर अपनी आँखें बंद कर लेता है। अपनी ही उसके चेहरे पर एक छोटी से मुस्कान आ जाती है .. । अचानक ही वह अपनी आँखें खोलता है .. और उसकी आंखों के ठीक सामने उसके प्यारे से राजकुमार का चेहरा होता है ... । जो टकटकी लगाए उसे ही देख रहा था ।
कुछ देर शांत रहने के बाद अविनाश बोलता है ..." क्या miku को डैड नहीं पसंद .. ? डैडी अच्छे नहीं लगते ???"
" आप बहुत हैमछम लग लहे हो "..... "डैड "... मीकू ने अपनी क्यूट सी voice में कहा और अवि के गाल पर किस कर दिया ... और आप भी मेरी जान ..
अविनाश ने भी मुस्कराकर अपने प्यारे से शहजादे के होठों पर हल्का सा किस कर कहा ... उसे गोद में उठाकर रूम से बाहर चला गया ... ।
एम्यूजमेंट पार्क...
ढलते दिन और शाम की धूप के साथ वहां गूंजती वो आवाजें किसी के खुशी से चिल्लाने की तो किसी के हसने की , बोलने की ... जो माहौल को ओर भी खुशनुमा बना रही थी ... इन आवाजों के बीच ही एक आवाज जो बहुत ही प्यारी थी उस आवाज में झलक रही खुशी को हर कोई साफ साफ महशूस के सकता था ..
" चाचू... चाचू... आप मुदे नहीं पकल छकते ... " एक छोटा सा बच्चा आगे की तरफ भागते हुए हस रहा था ... "पहले पकल के दिखाओ फिर मानूंगा ... आप सुपलमैन हो ... " वह अपनी क्यूट सी voice में भागते हुए ही बोलता है ...
"अरे... ध्यान... " उस बच्चे के पीछे आ रहा लड़का अभी इतना बोल ही पाया था कि उससे पहले ही वो छोटा सा बच्चा आगे की तरफ गिर जाता है । वो रोने लगता है उसके हाथ गिरने की वजह से लाल हो जाते है ...
"आप ठीक तो हो न बच्चा... आपको कहीं लगी तो नहीं न .." एक लड़की भागते हुए उसके पास आती है ... जल्दी से उसे उठाकर अपने गले से लगा लेती है और उसके सिर को सहलाने लगती है थोड़ी देर में खुद से अलग होकर उसे चेक करने लगती है कहीं उस बच्चे को ज्यादा चोट तो नहीं आ गई ...
वो बच्चा एक पल में ही शांत हो गया ... बस अपनी टिमटिमाती आंसुओं से भरी आंखों से उसे ही देखने लगता है ... जब लड़की ये एहसास करती है तो सिर उठाकर देखती है उन प्यारी प्यारी आंखों में देखते हुए मुस्कराकर बोलती है ... " क्या हुआ " ??? न जाने क्यों उसे उस बच्चे की आंखों में इतना अपनापन नजर आ रहा था ... वो अभी उस प्यारे से बच्चे को देख ही रही थी कि पीछे से किसी की घबराई हुई आवाज आती है....
" आप ठीक तो हो न बच्चा ... " " कहीं लगी तो नहीं आपको "...उस आवाज को सुनकर वह लड़की अपना चेहरा उठाकर देखती है तो एक आदमी उस बच्चे के पास भागते हुए आ रहा था । उसके एक हाथ में फोन था । "ब्लैक पेंट", "ब्लैक शर्ट" "जेल से सेट बाल चेहरे पर हल्की सी घबराहट" जो उसे ओर भी हैंडसम बना रही थी ।
एक पल को वो बस उस अपने सामने बैठे उस आदमी को देखते ही रह जाती ..." क्या सच में कोई हो सकता है....
इतना हैंडसम... " वह खुद से ही कहती है ... उस आदमी का अभी सारा ध्यान उस बच्चे पर ही था । मगर वो छोटा सा बच्चा तो अपने सामने घुटनों के बल बैठी उस लड़की को ही देख रहा था । उसका एक पल के लिए भी ध्यान उस आदमी पर नहीं गया था ।
" आप ठीक तो हो न बच्चा आपको कहीं लगी तो नहीं है आपको पता है पापा बहुत डर गए थे .. " वो आदमी जल्दी से उस बच्चे को अपनी गोद में लेते हुए सीने से लगा बोलता है ...
मगर वह बच्चा जल्दी से उससे अलग होकर उस लड़की की तरफ घूमते हुए अपनी प्यारी सी आवाज में बोलता है ... "क्या आप मेरी मम्मा हो ??? मैने देखा है जो भी मम्मा अपने बेबी छे प्याल कलती है वो अपने बेबी को गले छे लगाती है आपने भी मुझे अपने गले से लगाया आप मेली मम्मा हो न .... "
अपने बच्चे के मुंह से मम्मा जिक्र सुन वह आदमी जल्दी से अपना चेहरा उठाकर उस लड़की तरफ देखता है ... जैसे ही वह अपने चेहरा उस तरफ मोड़ता है उसके ठीक सामने एक लड़की अपनी घुटनों के बल बैठी हुई उस बच्चे को देख रही थी ...
न जाने क्यों उस आदमी की नजर उस लड़की से हट ही नहा रही थी वरना आज तक उसने किसी भी औरत की तरफ देखा भी नहीं था
"Miku बच्चा मैने कहा था न ध्यान से ..... " अंश जो अभी भागते हुए आया था वो एकदम सी चुप हो जाता है ... ।
"बोलो न ... आप मेली मम्मा हो ... " Miku फिर से उस लड़की को देखकर कहता है ... तो वह एकदम से ही बेचैन हो जाती है ... जैसे ही कुछ बोलने को होती है उसकी नजर अपने सामने बैठे उस शख्स से अनजाने में ही जा मिलती है ... जो उसे ही देख रहा था वो कोई और नहीं बल्कि अविनाश ठाकुर ही था ।
अविनाश के चेहरे पर इस वक्त कोई भाव नहीं थे । बल्कि वो तो अपनी शांत नजरों से आपने सामने बैठी उस लड़की को ही देख रहा था । "मान्या ....
क्या सच में ये मान्या ही miku की माँ है ? आखिर कौन है मां?अगर ये मान्या है तो क्या जवाब होगा मान्या का miku के लिए ? क्या होगा अविनाश का रिएक्शन ? क्या अविनाश स्वीकारेगा इस बात को ?
आगे जानने के लिए पढ़िए मेरी नोबेल "राज या हकीकत" । Plz आपने कॉमेंट्स भी शेयर करें ।
Plz Raiting dena mat bhuliyega or plz aap story padne ke sath follow bhi kar denge to aapka kya chalajega are kar do na plz FOLLOW..