Quotes by Black Demon in Bitesapp read free

Black Demon

Black Demon

@blackdemon.428537
(1.5k)

🌞 आपको ओर आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌾

_जैसे सूरज उत्तरायण होकर नई ऊर्जा देता है,
_वैसे ही ये पर्व आपके जीवन में
_खुशियाँ, सफलता और समृद्धि लेकर आए।

_तिल जैसी मिठास हो रिश्तों में,
_गुड़ जैसी गरमाहट हो दिलों में,
_और पतंगों जैसी ऊँचाई हो आपके हर सपने में।

एक बार फिर आपको और आपके परिवार को
मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएँ!
🌼✨🙏

सदा मुस्कुराते रहो, उड़ते रहो… जीवन के आसमान में!

Read More

चलो इस विषय में आज कुछ हटके लिखते हैं।
    विषय में ही सही विषय से थोड़ा कटके लिखते हैं।

तूफान के आने से पहले रहती कितनी शांति हैं।
  कितना ही समझालो दुनियां वालों को दुनियां कहां मानती है।

करेगें लोग वो ही जो उनके मन में आएगा।
    तूफान के भयानक परिणाम देखने के बाद कहां जायेगा।

चेतावनी दी है तो सतर्क हो जाना चाहिए।
    हमें वक्त रहते हर एक मुश्किल से लड़ना आना चाहिए।

अगर अपना खो देगें सब कुछ तो कहा जायेंगे।
    बाद में झूठी उम्मीद लेकर कहां हाथ फैलाएंगे।

इसलिए ये तूफान सिर्फ एक चेतावनी है
    सीख लो जीना,, ये दुनियां बहुत जालिम और डरावनी है

Read More

जो हर बात पर मुस्कुराती है,,
तुम्हारे लिए बातें ढूंढ कर लाती है।
आज खामोश बैठी है,,न जाने कैसे ये हालात है
बताएगी नहीं,, लेकिन कुछ तो बात है।

वो नटखट सी हँसी,,
अब कहीं छुप सी गई है,
आँखों में भाव शून्य हैं
रूह भी थकी थकी सी है।


ऐ दोस्त, तुझमें जो उजाला था — वो आज भी है,,
बस तू थोड़ी देर खुद से दूर हो गई है।
कल तक जो हर लम्हा रोशन करती थी,
आज खुद अंधेरों से घिरी सी लगती है


वो जो सबसे पहले "क्या हुआ?"पूछती थी,
आज खुद "मैं ठीक हूँ" कहकर चुप हो जाती है।
लब्ज़ भले खामोश हों उसके
लेकिन खामोशी उसकी ,,सारे भाव कह जाती है।


तू झूठ भी कहे तो,,,तेरी हर बात सच्ची सी लगती है।
ओर तू हंसती रहा कर,,,मुस्कान तेरे चेहरे पर अच्छी लगती है।

Read More

हम बदले तो ताना मिला,
तू बदला तो वक्त का बहाना मिला।

हमसे दूर होकर खुद को सयाना समझा,
पर भूल गया कि तुझसे पहले हमें जमाना मिला।

तेरे जाने से जो खालीपन आया था,
अब उसी जगह पर सुकून पाया है।

तू रूह से गया था, पर सच सामने अब आया है
जो दिल तोड़ दे… उसे हमने दिल से मिटाया है



__Demom

Read More

काबिल बनो, किस्मत खुद हाथ जोड़ेगी,,
मेहनत इतनी करो कि हर मुश्किल पीछा छोड़ेगी।

रातों की नींदें जो छीनीं हैं किताबों ने,,
तो यकीन मानो,,वही नींदें एक दिन चैन से आएंगी।

पसीने की बूंदें जो आज गिरी हैं ज़मीन पर,,
कल वही नाम को आसमान तक ले जाएंगी।

अगर थोड़ा थक भी जाओ… तो रुकते नहीं,,
क्योंकि मंज़िल सिर्फ़ उन्हीं को मिलती है जो झुकते नहीं।

__Demon

Read More