Quotes by GANESH TEWARI 'NESH' (NASH) in Bitesapp read free

GANESH TEWARI 'NESH' (NASH)

GANESH TEWARI 'NESH' (NASH)

@ganeshptewarigmail.com064906


देख बुढ़ापा पिता का, बन जाए सुत दण्ड। देख-भाल दिल से करे, करे न वह पाखण्ड।।
दोहा-- 406
(नैश के दोहे से उद्धृत)
-----गणेश तिवारी 'नैश'

Read More

पुत्र वही जो पिता का, सदा बढ़ाता मान। पुत्र नहीं वह शत्रु है, जो करता अपमान।।
दोहा --404
(नैश के दोहे से उद्धृत)
----गणेश तिवारी 'नैश'

Read More

पुत्र वही जो पिता का, माने हर आदेश। नहीं पुत्र जो पिता से, रखे सदा ही द्वेष।।
दोहा --403
(नैश के दोहे से उद्धृत)
----गणेश तिवारी 'नैश'

Read More

कामी-क्रोधी पुरुष जो, करे मद्य का पान। सुख उसको मिलता नहीं, मिले नहीं सम्मान।।
दोहा--402
(नैश के दोहे से उद्धृत)
----गणेश तिवारी 'नैश'

Read More

सदा दूसरे भाग्य पर, जो करता निर्वाह। सदैव रहता दुखी वह, रखता मन में डाह।।
दोहा ---४०१
(नैश के दोहे से उद्धृत)
-----गणेश तिवारी 'नैश'

Read More

पुत्र नहीं वश में रहे, रहे न पत्नी पास। धन से भी पीड़ित हुआ, हुआ नरक का वास।।
दोहा --४००
(नैश के दोहे से उद्धृत)
-----गणेश तिवारी 'नैश'

Read More

सत्यरूपणी मातु है, ज्ञानरूप है बाप। दिल सुत से दुखता रहा, रिसता उनका शाप।।
दोहा --३९९
(नैश के दोहे से उद्धृत)
----गणेश‌ तिवारी 'नैश'

Read More

जिस सुत ने मां को दिया, सोच-समझकर त्रास। नहीं बढ़ेगा पुत्र वह, पितु को किया निरास।।
दोहा--३९८
(नैश के दोहे से उद्धृत)
---गणेश तिवारी 'नैश'

Read More

कभी समय कोमल रहे, रहता कभी कठोर। समय देखकर खींचिए, बँधी हुयी जो डोर।।
दोहा--३९७
(नैश के दोहे से उद्धृत)
------गणेश तिवारी 'नैश'

Read More

वृद्ध काल में व्यक्ति को, करना है सुख त्याग। नेह लगाकर ईश से, जग से करें विराग।।
दोहा --३९६
(नैश के दोहे से उद्धृत)
---- गणेश तिवारी 'नैश'

Read More