Quotes by kajal jha in Bitesapp read free

kajal jha

kajal jha

@jhakajal
(157.7k)

दवा असर न करे तो वो नज़र उतारती है,
माँ है जनाब, वो हार कहाँ मानती है...
भगवान ने दी है ज़िंदगी, पर माँ ने उसे सँवारा है,
मेरे लिए तो मेरी माँ का आँचल ही सबसे प्यारा है
- kajal jha

Read More

तेरी यादों का बोझ अब उठाया नहीं जाता,
दिल से तेरा नाम अब भुलाया नहीं जाता।
रातें तो कट जाती हैं किसी तरह,
पर ये दर्द है कि छुपाया नहीं जाता।
तू दूर है तो लगता है सब अधूरा सा,
ये खालीपन अब समझाया नहीं जाता।
कभी सोचते हैं भूल जाएँ तुझे,
पर ये दिल है कि मानाया नहीं जाता…
- kajal jha

Read More

कभी सोचा नहीं था यूँ बिखर जाएंगे हम,
जिसे चाहा था दिल से, उसी से डर जाएंगे हम।
वो हँसते रहे हमारी खामोशी पे हर बार,
और हम उनके हर दर्द में मर जाएंगे हम।
किस्मत भी कैसी खेल खेलती है देखो,
जिसे अपना समझा, उसी से दूर हो जाएंगे हम…
- kajal jha

Read More

चुपके से टूट जाते हैं रिश्ते कभी-कभी,
आँखों में रह जाते हैं किस्से कभी-कभी।
कुछ लोग जिंदगी में ऐसे मिलते हैं,
जो दिल में रह जाते हैं हिस्से कभी-कभी।
- kajal jha

Read More

मेरी हँसी के पीछे छुपे हैं हजारों ग़म,
किसे सुनाऊँ दिल का ये अधूरा सा हरम,
सबको लगता है मैं मजबूत बहुत हूँ मगर,
अंदर से टूट चुकी हूँ, ये जानता है बस मेरा खुद का ही सनम।
- kajal jha

Read More

टूट कर चाहा था जिसे, वो मेरा कभी हुआ ही नहीं,
जिसे अपना समझा था, उसने मुझे समझा ही नहीं।
अब दर्द ही साथी है, और खामोशी हमसफ़र,
दिल तो आज भी धड़कता है, पर जीने का मन ही नहीं
- kajal jha

Read More

मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मुझे Matrubharti से Golden Badge प्राप्त हुआ है ❤️
यह मेरे लिए सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि मेरी लेखन यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मैं अपने सभी पाठकों का दिल से धन्यवाद करती हूँ, जिनके प्यार और समर्थन से यह संभव हो पाया 🙏
#matrubharti #achievement #writing #storytelling

https://www.matrubharti.com
मुझे मातृभारती पर फोलो करें

Read More

तेरी खामोशी में भी एक अजीब सा शोर है,
जैसे हर लफ़्ज़ में छुपा कोई राज़ गहरा और है।
तू पास होकर भी क्यों इतना दूर लगता है,
शायद ये मोहब्बत नहीं… कोई अधूरा सा दौर है।
- kajal jha

Read More

तेरी यादों का मौसम भी अजीब होता है,
बिन बरसे ही दिल को भिगो देता है…
तू दूर होकर भी इतना पास लगता है,
कि हर धड़कन में तेरा ही नाम होता है… 💔✨
- kajal jha

Read More

तेरी यादों का मौसम आज भी दिल में रहता है,
तू दूर होकर भी हर पल मेरे साथ रहता है,
लोग कहते हैं वक्त सब भुला देता है,
पर तेरी मोहब्बत आज भी मेरी सांसों में बसता है।
- kajal jha

Read More