Quotes by Dr Mrs Lalit Kishori Sharma in Bitesapp read free

Dr Mrs Lalit Kishori Sharma

Dr Mrs Lalit Kishori Sharma Matrubharti Verified

@lmsharma4376
(141)

अहंकार मत पालिए वक्त के समुद्र में बहुत सारे सिकंदर डूब गए.

कलाकार को जीवन की परख होती है। उसकी कला में प्रत्येक के जीवन में रंग भरने की सामर्थ होती है।
Dr Lalit Kishori Sharma
#Artist

Read More

कला ही जीवन है और जीवन ही कला है. कलाकार उसका कुशल चितेरा होता है।
Dr Smt Lalit Kishori Sharma
#Artist

'कोई भी वस्तु'___ इस वाक्यांश का अर्थ समझना बहुत आवश्यक है। विश्व में कोई भी वस्तु ना तो सर्वोपरि है और ना ही अति निकृष्ट है। क्योंकि समय पड़ने पर प्रत्येक वस्तु किसी न किसी रूप में हमारे लिए उपयोगी सिद्ध हो जाती है। चाहे वह अवशिष्ट पदार्थ ही क्यों ना हो। हीरा मूल्यवान है, तो खेतों में दिए जाने वाला खाद भी कम मूल्यवान नहीं। कहा जा सकता। अतः हमें प्रत्येक छोटी बड़ी वस्तु की कद्र करनी चाहिए। रहीम दास जी ने कहा है___ जहां काम आवे सुई कहां करें तलवार। अतः हमें किसी भी वस्तु की उपयोगिता को समझ कर ही उसे जीवन में तथा साहित्य में भी स्थान दे चाहिए ।
डॉ ललित किशोरी शर्मा सेवा निवृत्त प्राध्यापक
#Anything

Read More

#Anything
लेखन कार्य एक कला है। इसमें अभिव्यक्ति के लिए किसी भी वस्तु। किसी भी स्थान कोई भी व्यक्ति, यहां तक दुनिया की हर वस्तु, पर लिखा जा सकता है। लेखन कार्य में अभिव्यक्ति ही महत्वपूर्ण है, वस्तु नहीं। अतः किसी भी वस्तु पर ,कहीं भी, कभी भी,कैसे भी, और क्यों कर लिखा जा सकता है ।
डॉ श्रीमती एलके शर्मा
सेवानिवृत्ति प्राध्यापक

Read More

प्रत्येक क्रिया की कोई ना कोई प्रतिक्रिया अवश्य होती है फिर वह प्रक्रिया अनुकूल हो या प्रतिकूल आपके जीवन को प्रभावित करती ही है इसलिए हमें प्रत्येक क्रिया या कम बहुत ही सोच समझकर करना चाहिए कहां भी गया है
बड़ा की छोटा कुछ कम कीजे
परंतु पूर्व पर सोच लीजिए
बिना विचारे यदि काम होगा
कभी ना अच्छा परिणाम होगा
#Actions
Dr Lalit Kishori Sharma

Read More

रात गई और बात गई
जब वह समय नहीं रहा तो यह भी क्यों रहेगा
अर्थात जब सुख स्थाई नहीं रह सका
तो दुख भी स्थाई नहीं रहता
सुख और दुख समय के अनुसार बदलते रहते हैं।
#time

Read More

यदि उचित समय पर हमने सही निर्णय नहीं लिया तो हमें जिंदगी भर पछताना ही पड़ता है। कहा भी गया है, का वर्षा जब कृषि सुखाने, समय चूक पुनि का पछताने।
Dr Lalit Kishori Sharma
#Time

Read More

संसार में किसी का भी समय कभी एक सा नहीं रहता वह पहिए के धुरी के समान ऊपर नीचे होता रहता है अर्थात कभी अच्छा तो कभी बुरा। हमें अच्छे समय में ना तो अहंकार करना चाहिए। ना ही बुरे समय में निराश होकर बैठना चाहिए। अपने कर्तव्य पथ पर लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहना ही वक्त की मांग है।
Dr Lalit Kishori Sharma
#Time

Read More

जो वक्त की कदर नहीं करते उनके पास वह कभी भी लौटकर नहीं आता। समय रहते ही वक्त का उपयोग कर लेना चाहिए।
Dr Lalit Kishori Sharma
#Time

Read More