The Download Link has been successfully sent to your Mobile Number. Please Download the App.
Continue log in with
By clicking Log In, you agree to Matrubharti "Terms of Use" and "Privacy Policy"
Verification
Download App
Get a link to download app
कितने ही पल गुजार लूं साथ तेरे, सांसे यही कहती “दिल अभी भरा नहीं”...! ❤️😌
अजीब है ना – जिसे छूने की इजाज़त तक नहीं, वही रूह की सरहद तक महसूस होता है। शायद इसीलिए फ़ासलों में पला इश्क़ वक़्त से भी गहरा होता है।
तमन्ना थी कि उनकी अंधेरी रात का उजाला बनूं, मगर वो चांद की चाहत में मेरे दाग गिनते रह गए।
कभी करना तुम भी किसी का इंतजार , वो पल साल ना लगे तो कहना , वो मुस्कुराता हुआ चेहरा याद करना , ना गिरे आंखों से मोती तो कहना , फिर कही मिल जाए जो एक झलक उनकी , तपते धरा पर ना बिखरे हिम सी ठंडक तो कहना........
कुछ मोहब्बतें मुकम्मल होकर नहीं, एहसास बनकर हमेशा साथ रहती हैं
मैं दिखूँ न दिखूँ बस मुझे अहसासों में महसूस कर लेना....! मैं लिखूँ न लिखूँ बस मुझे शब्दों में ही पढ़ लेना....! नजदीक हूं मैं तेरे दिल के इतना कि अपनी धड़कन मे मेरी धड़कन सुन लेना.......🍁🍂💞
"मनाने रूठने के खेल में , हम बिछड़ जाएंगे ये सोचा नहीं था...!!"🥺💔
"दिल पर लगी बातें , अक्सर चेहरे की रौनक छीन लेती है...!!"🥺❤️
## **मैं तुम्हें फिर मिलूँगा** **(इमरोज़ संस्करण)** *-मनप्रीत मेहनाज़* मैं तुम्हें फिर मिलूँगा कहाँ? किस तरह? पता नहीं शायद तेरा दर्द बन कर तेरी कविता में उतरूँगा, या काव्य-बोल की टुणकार ही बन जाऊँ, तेरी लय के साथ लय मिला लूँ। शायद तेरी किसी कहानी का पात्र बनकर तेरी सृजित कथा-भूमि में बनता-बिगड़ता रहूँ। फिर तेरी कलम का स्पर्श मुझे मुकम्मल कर दे या अधूरा छोड़ दे पता नहीं किस तरह, कहाँ पर तुम्हें ज़रूर मिलूँगा। शायद हाथों में पकड़ी किताब बन जाऊँ तू खोले, पढ़े, चूमे और अपने सीने से लगा कर रखे, कहीं-कहीं कुछ निशान भी लगाए, हो सकता है तू बार-बार पढ़े या आधे में ही छोड़ दे पर मैं तुम्हें ज़रूर मिलूँगा। ज़िन्दगी को भरपूर जीने के लिए एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर लम्बे रास्तों पर चलने के लिए अँधेरी रातें बिताने के लिए, सितारों को गिनने के लिए मैं तुम्हें फिर मिलूँगा। 🍂🍁
शाम और यादें, दोनों का आना तय है, बस फर्क इतना है— शाम हर रोज़ ढल जाती है, पर तेरी यादें कभी नहीं… ❤️
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Please enable javascript on your browser