Quotes by Rajiv in Bitesapp read free

Rajiv

Rajiv

@raj7802


वह समझता है
बहती नदी की
भाषा

वह चाहता है
जाती नदी को
रोकना
उसके संग रहना

पर पहाड़ को
कहाँ आता है
कुछ कहना

उसे तो आता है
सदियों तक
प्रतीक्षा करना
ठहरना

Read More

पुरानी डायरी में एक पता
पन्नों के बीच सिमटा हुआ सा

पते से जुड़ने की चाह,
हताश होकर लिपटी हुई थी
नाम, घर के नंबर गली शहर से।

पता आज भी स्याही में भीगा हुआ था
मैं और मेरी चाह दोनों भीग कर
सुख चुके थे।
rajiv

Read More

प्रतीक्षा
अपेक्षाओं को
यात्रा का ईंधन बनाकर
चलती रहती है,
बिना गंतव्य के,
ऐसी आशा में
जिसका पूरा होना
असंभव है।
rajiv

Read More

वैसे तो सम्भावनाएँ
बहुत कम हैं
तुमसे मिलने की,
फिर भी अगर
मिलना हुआ,

तो मैं
बातों में समय नहीं बिताऊँगा,
ना ही वे सवाल पूछूँगा
जो बरसों से
मैंने तुम्हारे लिए
संभाल कर रखे हैं।

पर हाँ,
इस एक क्षण में
तुम्हें देखकर
आँखें बंद कर लूँगा।

जब तुम लेकर आओगी
जीवन की सारी ऋतुएँ
और एक लंबा सफर
मेरे संग चलने के लिए
तब मैं तुमसे करूंगा
ढेरों बाते,
और वे सारे सवाल
जो अभी व्यर्थ है
हम दोनों के लिए।

Read More

तुमने जब "ना"
कहा था,
मैंने उस "ना" को
ख़ामोशी के साथ
एक नोटबुक में
मेरी "हाँ" के साथ
चुपचाप रख दिया था।

तुम्हारी "ना"
अभी भी
वैसी ही है।

पर
मेरी "हाँ"
उस नोटबुक में
अब नहीं रही,
उसने अपना नाम
"प्रतीक्षा" रख लिया है।

Read More