The Download Link has been successfully sent to your Mobile Number. Please Download the App.
Continue log in with
By clicking Log In, you agree to Matrubharti "Terms of Use" and "Privacy Policy"
Verification
Download App
Get a link to download app
फिर कुछ ऐसा घटता है,दुविधा का बादल छंटता है उसकी सत्ता पर विश्वास और अटल हो उठता है।। सरोज प्रजापति ✍🏻 - Saroj Prajapati
इंसानों से नहीं किताबों से उलझो यकीन मानिए ये उलझन आपके दिल को सुकून पहुंचाएगी। सरोज प्रजापति ✍🏻 - Saroj Prajapati
जिंदगी में लग रही हो बार बार ठोकर तो करें ना अपना समय बर्बाद तुरंत जाकर कराएं आंखों का इलाज !! हर छोटी-बड़ी बात में ढूंढें ना ज्ञान।।😜🤩 saroj Prajapati ✍🏻
मिरे तोड़ भरोसे को वो मुझसे वफ़ा की उम्मीद रखता है नजरों से गिरा जो एक बार क्या फिर दिल में जगह पा सकता है !! सरोज प्रजापति ✍🏻 - Saroj Prajapati
अहम और वहम हो जिसके साथी भला जरूरत उसे किस दुश्मन की। सरोज प्रजापति ✍🏻 - Saroj Prajapati
खूब आजमाइशें ले रही है तू जिंदगी अब कोई एक आध ख्वाहिश तो पूरी कर कब तक बेनतीजा देती रहूं तेरे मैं इम्तिहान नतीजों की कोई एक तारीख तो मुकर्रर कर।। सरोज प्रजापति ✍🏻 - Saroj Prajapati
कोशिशें थी एक तरफा ....... रिश्ता आखिर कब तक चलता भला!! सरोज प्रजापति ✍🏻 - Saroj Prajapati
बचपन गया बचपना तो अभी जिंदा है बरसात देख मन आज भी बन जाता परिंदा है पहले सोचते थे काश आज टीचर छुट्टी मार जाए और आज देख बारिश सोचते हैं बच्चे कम आए ना हम बदलें,ना स्कूल बदला और ना बदली बरसात बदला बस्ता जिम्मेदारियां और ख्वाहिशों का आकाश। सरोज प्रजापति ✍🏻 - Saroj Prajapati
तेरे दिए जख्मों पर ऐ जिंदगी ! रोज उम्मीद का मलहम लगा लेते हैं एक दिन तो बदलेंगे मेरे हालात बस इसी एक उम्मीद में तेरी सब दुश्वारियों को भी हंसकर सह लेते हैं।। सरोज प्रजापति ✍🏻 - Saroj Prajapati
सफर लंबा डगर अंजानी मत रूकना मुसाफिर देख रात अंधियारी। ऊबड़-खाबड़ राहों से क्या डरना हर सफर देता एक नया तजुर्बा। हर राह नहीं मंजिल तक पहुंचाती कुछ कहानियां कहां मुकम्मल हो पाती। सफ़र लंबा है इस जिंदगी का मंजिल पर पहुंच बिछड़ना तय है सबका। कठिन सफर भी बन जाता आसान गर समझने वाला हमसफ़र हो साथ।। सफर में मंजिल ना भी मिले तो क्यों होना हताश जीने के लिए खूबसूरत यादों का काफिला तो है साथ। सरोज प्रजापति ✍🏻 - Saroj Prajapati
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved | Powered by Nichetech.
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Please enable javascript on your browser