तेरा ख़्याल.....

यूँ जब चलती हूँ न मैं,
तेरा ख़्याल साथ लेकर,
जाने क्यों हर वो खूबसूरत ख़्याल,
मेरे होंठों पे हँसी बिखेर देता है,
यूँ ही मुस्कराते कभी रास्तों पे पड़े,
पत्थरों को ठोकर लगाती हूँ,
तो कभी आसमां देख कदम बढ़ाती हूँ,
तेरे ख़्याल इतने हसीन होते है,
कि रास्तों का पता नही चलता,
जैसे जैसे तेरे ख़्याल गहरे होते है,
मैं उड़ती चली जाती हूँ,
वक्त का पता भी नही चलता,
कब अपनी मंजिल तक पहुँच गई,
तेरा ख़्याल ही मेरे रास्तों के साथी होते है,
जैसे संग दीया और बाती होते है,
तेरा ख़्याल ऐसे थामे मेरा हाथ होता है,
जैसे कोई हमसफर किसी के साथ होता है!

*तन्वी सिंह*

Hindi Shayri by Tanvi Singh : 111037097
Prince Parihar 8 years ago

एक खूबसूरत एहसास...???

SURYABHAN SINGH 8 years ago

wah kya baat hai ...pic me bhi khayalo me.dubi hai aap. great thought !

Tanvi Singh 8 years ago

thank u kailash jii !

Kailash Agari 8 years ago

khayaalon ki bahut gaharayi bayan ki hai

Kailash Agari 8 years ago

waah bahut khoob hridaysaprshi

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now