#शायरी

पिछले बरस
तुम्हें छुआ था , महसूस किया था ,
न जाने आज कहाँ हो ? तुम !

वो सूनी सड़क का लम्बा सफ़र
ख़ामोश , डरा सा
लेकिन एक कौतुहल भी था।

वो सफेद चादर सा उजला बदन
कुछ धुआँ तो कुछ पिघला - पिघला ,
मगर उस छुअन में कुछ कंपकपाहट भी थी।

काँपते होठों पर फिसलते - हे भगवान !
अपनी देहरी छूते ही लम्बी साँसों का वो एहसास,
आज भी याद है।

फिर भी बैचेन हूँ
तुमसे मिलने को।
सर्द मौसम के हुस्नएलिबास
ऐ धुन्ध !
तुम कहाँ हो  ?
तुम कहाँ हो  ?
अब के बरस तुम कहाँ हो ?

नीलिमा कुमार

Hindi Shayri by Neelima Kumar : 111072267
Neelima Kumar 8 years ago

प्रोत्साहनके लिए धन्यवाद नितिन जी, सचिन जी, नमिता जी....

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now