#जिंदगी_बहुत_ख़ूबसूरत_है


मुहब्बत में सौ बार दिल टूटे,
बिखरे टुकड़ों को फिर कोई,
जोड़के उसमे प्यार भर दे,
तो जिंदगी ख़ूबसूरत हैं...।।

बहुत बह चुकी नदियां आंसुओं की,
उसी बहते पानी से कभी अगर,
होठों पे मुस्कुराहट के फूल खिले,
तो जिंदगी ख़ूबसूरत है....।।

घने हो बादल आँखों के,
काजल भरी बारिश भी हुई हो,
वही काला रंग अगर चेहरा सजा दे,
तो जिंदगी ख़ूबसूरत है.....।।

अल्फ़ाज़ भी गुम हो,
और जज़्बात भी नम हो,
हर दर्द के बाद अगर खुशियां आए,
तो जिंदगी ख़ूबसूरत है....।।

Hindi Poem by Suvidha undirwade : 111255668

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now