उष्ण तपा ये मन
ना जाने कब से
भरा उच्छ्वास से
आकुल तरसे
ठहरा तकता
ढूंढता भावों की
बदरी कोई
जो गरज बरस जाए भीतर
और नम तर बतर कर जाए
सारी मनोभूमि
और बहे ठंडी बयार श्वासों की
भरे सौंधी खुशबू ख्यालों में

:- भुवन पांडे

#उष्ण

Hindi Poem by Bhuwan Pande : 111486603
shekhar kharadi Idriya 6 years ago

अत्यंत सुंदर..

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now