कुछ चेहरे
बस चेहरे नहीं होते
सूर्ख शर्ते होती हैं
हमारे होने की।

कुछ बातें
बस बातें नहीं होती
वजह होती हैं हमारे होने की।

और बेवजह भी बहुत कुछ होता है
जिनसे जुड़ी होती हैं
हमारी साँसें होने की।

तो क्या कर इन्हें मैं याद करूँ
कि जीते रहें ये यूँ कर
कि रहे खबर मुझे मेरे होने की।
~ राजीव उपाध्याय

Hindi Poem by Rajeev Upadhyay : 111690565
Rajeev Upadhyay 6 years ago

सादर आभार

Jamila Khatun 6 years ago

बहुत ही सुन्दर

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now