हो जुनून अगर खुद में तो


हर रास्ते तय कर सकते हैं
और दरिया कर सकते पार
हर दुख की घड़ी कट जाती है
बस करना पड़ता है इंतजार
नाव कभी ना उसकी डूबती
चाहे फांसी हो बीच मझधार
सच्चाई के साथ जो चलता
उसे सहारे मिलते हजार
विकट स्थिति में जो खड़ा हो
गिर कर उठ सकता हर बार
रोके कितना भी कोई उसको
वह हर बाधा कर जाता पार
मन में दृढ़ संकल्प बनाकर
उठाते जो संघर्ष का भार
निस्वार्थ से मिट जाते हैं
करते हैं समाज का उद्धार

vp àrmy ⚔️🇮🇳
jai hind 🇮🇳⚔️

Hindi Poem by Vipin Prajapati ‍️‍️‍️‍️‍️‍ : 111694956

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now