शिक्षक बनना इतना आसान नहीं,
गहन अध्ययन सभी का करना पड़ता है।
नव पीढ़ी को जागरूक कर,
नींव को मजबूती से रखना पड़ता है।।

नई पीढ़ी हो या पुरानी पीढ़ी,
हर उम्र में शिक्षित हो सकते हैं।
मन में बस लगन हो सीखने की,
तभी शिक्षा को ग्रहण कर सकते हैं।।

सही गलत के अंतर को सिर्फ,
शिक्षित व्यक्ति ही समझ पायेगा।
गलत आचरण को छोड़कर,
सही राह को ही अपनाएगा।।

आज की हर एक पीढ़ी को,
सत्य का ज्ञान होना ही चाहिए।
क्या लिखा है अपने वेद पुराणों में,
इसका भान भी उन्हें होना ही चाहिए।।

उठो, जागो और तैयार करो,
अपनी नई पीढ़ी को जगा करके।
कोई अगर मिथ्या झूठ भी बोलें,
सत्य से अवगत कराना उसे ललकार करके।।

चंद पैसों की खातिर जो,
अपने ईमान को बेंच रहे है।
गलत इतिहास पढ़ा करके,
शिक्षा के संग खेल रहे हैं।।

ऐसे शिक्षकों से सावधान होकर,
अपनी पीढ़ी को बचाना है।
स्वयं ही सभी का अध्ययन करके,
भ्रमित हो चुके लोगों को,
सच से रूबरू अब कराना है।।


किरन झा मिश्री
ग्वालियर मध्य प्रदेश

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111830209
Ghanshyam Patel 4 years ago

🙏 Happy Teacher's Day 🙏

Jayesh Vaghela 4 years ago

शिक्षक दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

Jayesh Vaghela 4 years ago

बहुत खूब मेडमजी

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now