“महात्मा गांधी का पैर छूने से किया इनकार”

भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बीच महात्मा गांधी सर्वमान्य थे। उनका सभी आदर करते थे। स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने पुरानी बातों को याद करते हुए बताया कि एक बार बनारसी दास चतुर्वेदी तारा देवी को लेकर महात्मा गांधी से मिलने पहुंचे। कहा जाता है कि वहां तारा देवी से महात्मा गांधी के #पैर_छूकर_आशीर्वाद लेने को कहा गया। लेकिन तारा देवी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी से #अधिक_योगदान उनका है। आजादी की लड़ाई में उन्होंने अपने पति का बलिदान दिया है। ऐसे में महात्मा गांधी का पैर क्यों छुएं। यह सुन कर वहां खड़े सारे लोग स्तब्ध रह गए। मुंशी सिंह कहते हैं कि तारा देवी स्वभाव से ही क्रांतिकारी थीं। बहुत ही #स्वाभिमानी वीरांगना थीं। किसी के सामने नहीं झुकती थीं।
सौजन्य से:-- मुंसी सिंह
साभार :- चौधरी संजीव पासी”

Hindi Motivational by Umakant : 111886267

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now