🌹प्रेम🌹

प्रेम बिन संसार है सूना,
सबसे रखो प्रेम की प्रीत।
बच्चे,बुजुर्ग चाहें युवा हो,
दिल से निभाओ ये रीत।।

प्रेम किसी को पाना नहीं,
दिल से उसकी चाह रखो।
प्रेम लौटकर न भी मिले,
दिल से उसे बस याद करो।।

बन जाओ कृष्णमयी मीरा,
कान्हा मिलन की चाह नहीं।
सुधबुध अपनी उसमें खोकर,
रुक्मणि बनने के भाव नहीं।।

किरन झा (मिश्री)
ग्वालियर मध्य प्रदेश

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111892157

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now