*दोहा-सृजन हेतु शब्द*
*स्वाद, विषाद, महिमा, विमल, चरित्र*

*स्वाद* नशा का मत चढ़े, हो जाती मति भ्रष्ट।
सत्कर्मों के स्वाद से, पाप कीजिए नष्ट।।

मानव रूपी भेड़िया, कुछ बन बैठे संत।
छाया हुआ *विषाद* है, हो कैसे अब अंत।।

*महिमा* अपरंपार है, सावन-भादों मास।
गौरी शिव की वंदना, विघ्नविनाशक पास।।

*विमल* विनय संकट हरण, गणपति शिव के पुत्र।
शुभ मंगल की कामना, रक्षा करें सर्वत्र ।।

वातावरण बनाइए, निखरे नेक *चरित्र*।
सतयुग त्रेता लौटता, कलयुग बने पवित्र।।

मनोज कुमार शुक्ल *मनोज*

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111950217

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now