ज़मीं का एक सितारा आसमान ढूँढ़ता है वो अपनी ज़िन्दगी में एक मकाम ढूँढ़ता है,

बड़ा बेचैन सा रहता है आजकल अक्सर ज़रा सुकून, ज़रा सा आराम ढूँढ़ता है,

दिल किसी चीज़ में लगता तो नहीं है लेकिन दिल लगाने के बहाने तमाम ढूँढ़ता है,

उसके कुछ क़ायदे दुनिया से जुदा हैं बिल्कुल वो एक शख़्स में सारा जहान ढूँढ़ता है।
- pooja

Hindi Whatsapp-Status by puja : 111957489

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now