समझदार होना अच्छी बात है
समझदारी दिखाना भी अच्छी बात है
मगर हमें हमारी समझदारी, कब दिखानी है ? कहां दिखानी है ? और कितनी दिखानी है ? यदि इतनी समझदारी हमारे अंदर नहीं है, तो फिर हमारे जीवन में, कभी ना कभी निसंदेह वो दिन आकर ही रहेगा, जब हमारी समझदारी ही हमें सबसे बड़ा नुकशान पहुंचाएगी, क्योंकि समझदारी एक ऐसा हथियार हैं, जो हमें हमारे जीवन में सफलता प्राप्त करने की, खुशिया हांसिल करने की जंग में, हमें कामयाबी भी दिला सकती हैं, और कभी-कभी हमारी समझदारी हमारी नाकामयाबी का सबसे बड़ा कारण भी बन सकती हैं, इसलिए हम हमारी समझदारीयों का उपयोग बहुत ही समझदारी से करे, क्योंकि हमारे लिए वहीं सबसे बड़ी समझदारी है.