Hindi Quote in Thought by ArUu

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

Dear girls,
जब तुम माँ बन जाओ,
तो अपने बेटों को सिखाना
औरत का सम्मान कैसे किया जाता है।
सिखाना—
कैसे उसके नियमित कामों की कद्र की जाए,
कैसे “ये तो उसका काम है”
जैसी सोच को खत्म किया जाए।
उन्हें ये भी सिखाना
कि औरत महज़ एक वस्तु नहीं होती,
वो भी उतनी ही इंसान है
जितना वो खुद हैं।
सिखाना—
औरतों के काम में हाथ बँटाना,
और उससे भी ज़्यादा
उसके काम को समझना।
सिखाना—
ना का मतलब ना होता है,
और खामोशी
हमेशा हाँ नहीं होती।
सिखाना—
आवाज़ ऊँची करने से
कोई बड़ा नहीं हो जाता,
और सम्मान माँगना नहीं,
देना सीखा जाता है।
क्योंकि कल वही बेटे
किसी की दुनिया होंगे…
और ये तुम पर है
कि वो दुनिया बनें—
या किसी की दुनिया उजाड़ दें।

Hindi Thought by ArUu : 112023244
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now