मेरी नातिन नव्या
नव्या रानी का गीत
नव्या रानी छोटी सी,
फूलों जैसी कोटी सी,
हंसती खेलती सारा दिन,
घर की सबसे ज्योति सी।
आँख बड़ी, बाल काले,
बात करे वो मतवाले,
मम्मा पापा की लाडली,
दादू दादी की राजदुलारी।
मंदिर जाए रोज़ सांवरे,
"राधे राधे" बोले धीरे,
प्रसाद खाए, सर झुकाए,
कृष्ण जी को शीश नवाए।
नाचती गाती गुड़िया रानी,
सबकी प्यारी नव्या रानी,
खुश रहे तू, हस्ती रहे,
जीवन भर तू मस्ती करे।
नव्या का राधे राधे 🙏
- Kaushik Dave