Hindi Quote in Poem by Ankahi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

उसे वो बनकर कहने दो.... 🌸🌸

उसे वो बनकर कहने दो,
जो वो अंदर से है,
बाहर भी वही रहने दो।✨

आज सिर्फ उसकी सुनो —
आज उसे भी अपनी कहने दो,
आज उसे बस वो बनकर रहने दो।🥀

ना औरत, ना माँ, ना बेटी, ना बहू,
ना और कोई रिश्ता आज उसे बाँधेगा।
वो एक इंसान बनकर बोलेगी,
और सामने वाला हर शख़्स
चुप्पी थामेगा।🌼🌼

उसे बोलने दो,
तुम बस शांति से सुनना।
आँखें नम हों तो भी,
बस शांति से सुनना। 🍂🍂

उसे आज टोकना मत,
वो रुक गई तो सब बोल नहीं पाएगी।
फिर रह जाएगी मन की बात अंदर,
फिर नहीं कह पाएगी। 😌😌

इसलिए आज कहने दो,
वो जो है, उसे रहने दो।
उसे वही बने रहने दो....🌸🌼
— Ankahi

Hindi Poem by Ankahi : 112025938
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now