Hindi Quote in Poem by prachi Gurjar

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

“जलता दीप “
क्या जलता दीप
घोर अँधेरा मिटा सकता है क्या…?
क्या बढ़ते कदम
किसी ग़लत राह से मुड़कर
किसी जाने-पहचाने पथ पर
चल सकते हैं क्या…?
क्या जलता दीप
घोर अँधेरा मिटा सकता है क्या…?
जो रोशनी की किरणें
चमकने से पहले ही
अँधेरे की पीड़ा में दब गई हों,
क्या उन्हें फिर से
सूरज से मिलाया जा सकता है क्या…?
क्या जलता दीप
घोर अँधेरा मिटा सकता है क्या…?
जो हाथ थक गए हों
जीवन का बोझ उठाते-उठाते,
क्या उन हाथों को
कभी सुकून का स्पर्श
मिल सकता है क्या…?
या फिर कुछ अँधेरे
बस साथ चलने के लिए होते हैं…
और दी
सिर्फ़ इतना करता है,
कि हम गिरें नहीं।
प्राची तंवर ……

Hindi Poem by prachi Gurjar : 112028524
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now