कलयुग की नारी...

हे...! नारी
तू क्यूं सहमी है ?
तू क्यूं डरी है ?
अन्याय के विरुद्ध
दुष्टों के विपरित ,
यह तेरा युद्ध है ।
यह तेरा रणक्षेत्र ,
इसमें तू ही योद्धा है ।
तू ही तीर, कमान
तू ही अशस्त्र-शस्त्र ,
तू ही विजय रथ ,
लड़ भयरहित, अविरत ।
निर्भिक, साहसी बनकर ,
शब्दों की टंकार से
हिंसा के प्रहार से ,
प्रतिस्पर्धा की ललकार से
संघर्ष के अग्निपथ पर ,
ना..तुम रामायण, महाभारत की
सीता, अहल्या, द्रौपदी हो ,
हाँ..तुम सनातन कलयुग की
सशक्त, कुशल भारतीय नारी हो ,
जो ड़रकर नहीं डटकर
सहस्र बार मुकाबला करे
जो हारकर नहीं जीतकर ,
परिणाम को बदल डाले
जो अशक्य को शक्य बना दें !
वहीं तूं सर्व शक्तिमान ,
लिख इतिहास के पन्नों पर
यही तेरी पहचान है।
यह तेरी शौर्य गाथा है।।

©®- शेखर खराड़ी
तिथि -९-१०-२०२६

Hindi Poem by shekhar kharadi Idriya : 112038931
shekhar kharadi Idriya 3 weeks ago

कविता का भावार्थ समझने व विशेष प्रक्रिया के लिए स्नेहिल हृदय से आभार।💐

prachi Gurjar 3 weeks ago

पढ़कर गर्व महसूस हुआ। आपने नारी को अबला नहीं, बल्कि खुद की लड़ाई खुद लड़ने वाली योद्धा बताया है। बहुत ही बेहतरीन।

shekhar kharadi Idriya 2 months ago

दिल से आभार 💐

shekhar kharadi Idriya 2 months ago

उत्साहवर्धक मंतव्य या अभिप्राय के लिए तहे दिल से शुक्रिया 💐

shekhar kharadi Idriya 2 months ago

पढ़कर, समझने हेतु एवमं सुंदर प्रतिक्रिया देने के लिए स्नेहिल हृदय से आभार 💐

Kritika Sharma 2 months ago

Bahut hi shandar aur josh se bhar dene wali kavita Shekhar jiNari shakti ke hausle ko salute hai.Superb lines 🫡🔥

Anamika 2 months ago

बहुत सुंदर रचना! 🙏🌸 नारी की शक्ति, साहस और आत्मसम्मान को आपने बहुत ही प्रभावशाली शब्दों में पिरोया है। सच में, नारी की असली पहचान उसकी सहनशीलता ही नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने का साहस भी है। 👏💐

shekhar kharadi Idriya 2 months ago

दिल से धन्यवाद,,💐

shekhar kharadi Idriya 2 months ago

दिल से आभार 💐

shekhar kharadi Idriya 2 months ago

तहे दिल से शुक्रिया 💐

shekhar kharadi Idriya 2 months ago

दिल से बहुत आभार, 💐

Ravina Kumari 2 months ago

बहुत अच्छा लिखा है

K S 2 months ago

बेहद उम्दा ✍️✨

Lodhi Akhira 2 months ago

बहुत अच्छा लिखते हो

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now