एक नन्हा-सा,
जवान पौधा,
बौना ! बोनशाई !
अपनी मिट्टी,
सीमित-सी।
थोड़ा-सा पानी।
ऊबासी वाली हवा,
बिना धूप का !
बालकनी के
धुँधलके में पनपता,
नन्हे गमले में उगा-
ठूंठ-सा पौधा !
इतराता है,
महलों की मुंडेर पर-
स्वतंत्र विशाल वृक्षों को
मुँह चिढ़ाता !!
उसकी विशालता पर
परिहास करता हुआ।
एक बोझिल....
उदास स्वतंत्रता से भरे
जीवन के साथ....
यह बोनशाई !
कितना बेचारा है!
क्या मानव बोनशाई नहीं हो गया है !!