👀 " अपना अपना नज़रिया "👀
तू मुझे ऐसे देख या फिर वैसे ही देख।
यह तेरी मर्ज़ी है, तू चाहे जैसे भी देख।
नज़रों में शिकायत है तो कह दे ज़ुबाँ से,
पर यूँ ख़ामोश रह कर, न ऐसे ही देख।
हर मोड़ पे बदला है ज़माने ने नज़रिया,
पर तू तो है पुराना तो मुझे वैसे ही देख।
हालात मुश्किल हैं बड़े इस राह के मगर,
चल रहा हूँ सफ़र में जैसे-तैसे ही, देख।
जैसा तू है, वैसा ही तो हूँ मैं भी 'व्योम',
फिर कैसे कहूँ कि मुझे कैसे भी देख।
✍...© विनोद. मो. सोलंकी " व्योम "
जेटको (GEB) अंजार. मु. रापर.