एक लड़की हज़ार सपने संजोए हुए होती है कि उसकी शादी ऐसे शख्स से होगी, जो उसका साथ देगा और उसका ख़्याल रखेगा। उसका हमसफ़र उसकी इज़्ज़त करेगा, मान-सम्मान देगा।
जिस दिन उसकी शादी होती है, उस दिन से हज़ार अरमान संजोए हुए वह ससुराल आती है। पर उसे ससुराल में ससुराल वाले हर छोटी-छोटी बात पर ताने देते रहते हैं कि तुम्हारे माँ-बाप ने यह नहीं दिया, वह नहीं दिया; हमारा मान-सम्मान नहीं किया। अगर लड़की कुछ कह दे, तो ससुराल वाले उसको कहते हैं कि यह तो अभी से अपनी रंगदारी दिखाने लगी है, और छोटे-छोटे कामों में भी गलतियाँ निकालते हैं। उसके माँ-बाप पर बात ले जाते हैं। अगर वह ये सब बातें अपने पति को बताए, तो वह भी अपने घर वालों का ही साथ देता है।
हमारे समाज में यह कैसी दशा बनाकर रखी है बच्चियों की! स्त्रियाँ क्या कुछ नहीं सहती हैं, करती हैं। वे सारा काम खुशी-खुशी करती हैं, चाहे जितनी भी थक जाएँ, पर अपने पति या उनके घर वालों को यह महसूस नहीं करातीं कि मैं थक गई हूँ। अपने सपने भूलकर अपने परिवार की खुशी में लगी रहती हैं कि मेरे परिवार को कभी दुख न झेलना पड़े—और हमारा समाज कहता है कि क्या किया तुमने!
जिस घर को वह अपना सब कुछ मानकर रोशन करती है, वहीं उसकी कद्र नहीं होती। शायद समाज यह भूल जाता है कि एक स्त्री के त्याग और समर्पण से ही घर 'परिवार' बनता है, वरना ईंट-पत्थर के मकान तो हर जगह होते हैं। लेखिका क्रान्ति पटेल
- krant patel