आज फिर उसके शहर से गुजरे..
दिल में जाग उठी फिर कुछ तरंगे..
कदम रुके और बोले --
ऐ दिल-ए-नादान फिर वही गलती दोहराएगा..
क्या फिर चोट खाकर दिल को रूलायेगा..
'वो' जिन्हें तुमने अपना बनाया था..
उसी अपने ने तुम्हें बताया था..
हर अपना अपना नहीं होता..
उसका भी कोई अपना है ये समझाया था..
- Soni shakya