Hindi Quote in Poem by Vandna Sharma

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

क्या हूँ मैं
कविता

क्या हूँ मैं?
सिर्फ एक लड़की
नहीं ---
उससे भी ज्यादा
एक बेटी
एक बहन
एक पत्नी
एक माँ
या एक शिक्षक
क्या हूँ मैं --- ?
एक कवि
एक पत्रकार
एक दार्शनिक
एक यात्री
एक गृहिणी
या केवल एक इंसान
क्या हूँ मैं --- ?

कितना कठिन प्रश्न है यह
खुद को जानना कितना कठिन है ??

मैं एक लड़की हूँ
एक इंसान हूँ
मानवीय कमजोरियों का होना
स्वाभाविक है
लेकिन
मुझे चाहिए ---

अपनी जमीन
अपना आकाश
अपने सपने
अपनी उड़ान
अपने होने का अर्थ
और
अपनी पहचान
डॉ वंदना शर्मा पांडव नगर नई दिल्ली

Hindi Poem by Vandna Sharma : 112028831
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now