तुमसे ही...
तेरी मुस्कान से मेरी सुबह का उजाला है,
तेरे साथ हर पल जीना ही मेरा ख्वाब निराला है।
तू पास हो तो हर दर्द भी हँसकर सह लेता हूँ,
तेरे बिना तो हर खुशी का रंग भी फीका लगता है।
मोहब्बत सिर्फ़ लफ़्ज़ नहीं, मेरी हर धड़कन की आवाज़ हो तुम,
इस दिल की हर दुआ, हर ख़्वाहिश और हर एहसास हो तुम।
अगर ज़िंदगी एक किताब है,
तो उसकी सबसे खूबसूरत कहानी हो तुम।
और अगर मुझे हर जन्म में किसी को चुनना हो,
तो हर बार मेरी पहली और आख़िरी पसंद सिर्फ़ तुम हो।
Kajal Thakur 😊