इश्क़ और वहम-एक हवेली की दास्तान

(1)
  • 0
  • 0
  • 705

बारिश धीमी-धीमी रफ्तार से गिर रही थी। कार की खिड़कियों पर बूंदें पड़कर फिसलती जा रही थीं, जैसे कोई पुरानी याद बार-बार ज़हन में आकर फिर दूर चली जाती हो। निर्जर पहाड़ी मोड़ों पर अपनी गाड़ी संभालते हुए आगे बढ़ रहा था। दूर सामने धुंध के बीच धौलागढ़ गांव की परछाईं दिखने लगी थी। वो गांव जिसे छोड़े दस साल हो चुके थे। और उसके साथ छूट गई थी एक हवेली... और एक लड़की... चारुलता। गाड़ी की हेडलाइट्स की रोशनी में दिखाई देने वाले पेड़ भी अब बूढ़े लगने लगे थे। खेतों की मिट्टी में अब वो गंध नहीं थी जो कभी बचपन में थी। पर जो नहीं बदला था, वह था वृंदावन हवेली की ओर ले जाने वाला रास्ता। निर्जर के मन में हर मोड़ पर कोई पुरानी बात उभर रही थी—चारुलता की हँसी, उसकी किताबों की खुशबू, आम के पेड़ के नीचे बैठकर सुनाई गई कहानियाँ… और वो एक रात… जब सब खत्म हो गया।

1

इश्क़ और वहम-एक हवेली की दास्तान - 1

बारिश धीमी-धीमी रफ्तार से गिर रही थी। कार की खिड़कियों पर बूंदें पड़कर फिसलती जा रही थीं, जैसे कोई याद बार-बार ज़हन में आकर फिर दूर चली जाती हो। निर्जर पहाड़ी मोड़ों पर अपनी गाड़ी संभालते हुए आगे बढ़ रहा था। दूर सामने धुंध के बीच धौलागढ़ गांव की परछाईं दिखने लगी थी। वो गांव जिसे छोड़े दस साल हो चुके थे। और उसके साथ छूट गई थी एक हवेली... और एक लड़की... चारुलता। गाड़ी की हेडलाइट्स की रोशनी में दिखाई देने वाले पेड़ भी अब बूढ़े लगने लगे थे। खेतों की मिट्टी में अब वो गंध नहीं थी ...Read More

2

इश्क़ और वहम-एक हवेली की दास्तान - 2

निर्जर दस साल बाद धौलागढ़ गांव लौटा है, अपनी अधूरी मोहब्बत चारुलता की तलाश में। वृंदावन हवेली, जहां कभी बचपन और उसका प्यार दोनों जिए थे, अब एक डरावना खंडहर बन चुकी है। हवेली में दाखिल होते ही उसे बांसुरी की वही पुरानी धुन सुनाई देती है, और ऊपर के कमरे में चारुलता की नीली चुनरी, उसकी डायरी... और अचानक दीवार से झलकती रहस्यमयी रोशनी। आख़िर में, जैसे ही वह दीवार को छूता है—एक झटका लगता है और वह आम के पेड़ के नीचे पहुंचता है, जहाँ कोई बैठा है... चारुलता। लेकिन वो अब पहले जैसी नहीं रही। “तू ...Read More