What is Ikigai? Why is it important and how to find it? in Hindi Motivational Stories by Kanchan Singla books and stories PDF | इकिगाई क्या है? यह क्यों महत्वपूर्ण है और इसे कैसे खोजें?

Featured Books
Categories
Share

इकिगाई क्या है? यह क्यों महत्वपूर्ण है और इसे कैसे खोजें?

परिश्रम ही परसमणि है। दैनिक कार्यों में परसमणि खोजने को ही इकिगाई कहते हैं।

इकिगाई यह दो जापानी शब्दों से मिलकर बना है जैसे:-
इकी - जीवन
गाई - उद्देश्य 

जीवन जीने का उद्देश्य ही इकिगाई है। आप अपने जीवन को लेकर जो निर्णय लेते हैं वह इकिगाई है। आप दिन भर जो भी कार्य करते हैं वह इकिगाई है। 

एक छोटे से कार्य को पूर्णता तक पहुंचाने का निर्णय ही इकिगाई होता है। जैसे अपने दिन को सुनियोजित करने का प्रयास करना या फिर अपने दिन को छोटे छोटे उद्देश्यों के साथ शुरू करना ही इकिगाई होता है। 

कार्य कोई भी हो सकता है जैसे सुबह जल्दी उठकर अपने बिस्तर को ठीक करने से शुरू करके, थोड़ी सी वॉक, योग, ध्यान आदि करने के पश्चात स्नान करके, ईश्वर से प्रार्थना कर अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए संंलगण हो जाना। यह दिनचर्या भी एक इकिगाई है जिसमें आप जानते हैं कि आपको क्या करना है ? कैसे करना है ? कब कब करना है ? आप हर दिन अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर रहे हैं यही इकिगाई है। 

जीवन में किसी उद्देश्य के लिए जीना या फिर आप हर सुबह जिस उद्देश्य को पूरा करने के लिए जागते हैं वह भी इकिगाई है।

इकिगाई में पूर्णतः चार बातें सम्मिलित होती हैं। जैसे : आप क्या पसंद करते हैं ? आपकी किस कार्य में सबसे अधिक रुचि है ? दुनियां को क्या चाहिए या आप उन्हें क्या दिखाना चाहते हैं आपका स्टेटस आदि ? या फिर आपको किस काम के लिए भुगतान मिल सकता है ?

आप क्या पसंद करते हैं ? सबसे पहला सवाल यही होता है जिसे आपको स्वयं से पूछना है। आप क्या चाहते हैं ? आप क्या काम करना पसंद करेंगे ? आपकी अपनी इच्छा और पसंद कार्यों को सजगता से करने में मदद करती है।

आप किस कार्य में सबसे अधिक रुचि रखते हैं ? यह दूसरा सवाल इस ओर इशारा करता है कि आपकी रुचि किस कार्य में है। अगर आप बिना रुचि के कोई कार्य करना शुरू कर देंगे तो या तो उसे बीच में ही छोड़ देंगे या फिर असफल हो जाएंगे। कार्यों में अपनी रुचि ढूंढना बहुत आवश्यक है।

दुनियां को क्या चाहिए या आप उन्हें क्या दिखाना चाहते हैं आपका स्टेटस आदि ? दुनियां सफल इंसान को ही उच्चता की दृष्टि से देखना पसंद करती है उसे आपके संघर्ष से कोई लेना देना ही नहीं है। आप दुनियां के सामने स्वयं को सफल इंसान के रूप में पेश करना चाहते हैं या फिर एक हारा और थका हुआ इंसान यह आप पर निर्भर करता है।

आपको किस काम के लिए भुगतान मिल सकता है ? आपको जो भी काम पसंद है या आपकी जिस भी कार्य में रुचि है और जिससे आपका स्टेट्स अच्छा दिखता है वह काम आपको क्या भुगतान करके जाता है जिससे आपका और आपके परिवार का जीवन अच्छे से व्यतीत हो सके आपको ऐसे ही कार्यों को चुनने में प्राथमिकता देनी चाहिए और उन्हीं कार्यों में रुचि रखने की कोशिश भी करनी चाहिए।

इन सभी बातों से यह निष्कर्ष निकलता है कि इकिगाई सिर्फ कार्यों को करने से नहीं मिलती बल्कि आपको अपनी रुचि के कार्यों को स्वेच्छा से आनंद के साथ करते हुए उचित मूल्य की प्राप्ति के साथ होती है। 

यहां हम एक उदाहरण के तौर पर कह सकते हैं जैसे एक लेखिका होने के नाते सिर्फ लिखना ही मेरे जीवन की इकिगाई नहीं है बल्कि इस कार्य के लिए उचित भुगतान प्राप्त करना भी इकिगाई में सम्मिलित है। 

आपको अपने जीवन की इकिगाई खोज लेनी चाहिए। इकिगाई खोजने के अनेक फायदे हैं जैसे जीवन में शांति और संतुलन बना रहता है। कार्य करने में आनंद महसूस होता है। उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की भावना जागृत होती है। सब कुछ संतुलित रहता है जिससे तनाव कम कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

सवाल यह उठता है कि आप अपने जीवन की इकिगाई को खोजोगे कैसे ? इसके लिए आप स्वयं से सवाल करें मुझे क्या अच्छा लगता है ? मैं किस कार्य में निपुण हूं ? मेरी मेहनत से लोगों को और मुझे क्या फायदा हो सकता है ? किया काम से मैं पैसे कमा सकती/सकता हूं ? आप चाहें तो यह सवाल कहीं लिखकर रख लें और तब तक ना मिटने दें जब तक आप अपने दैनिक कार्यों में परसमणि खोज कर निकाल ना लें। 

जापानी बुक इकिगाई से प्रेरित !!

- कंचन सिंगला