Agent Tara - 7 in Hindi Thriller by Pooja Singh books and stories PDF | Agent Tara - 7

Featured Books
Categories
Share

Agent Tara - 7


अगले दस सेकंड में सब कुछ बदल गया. चीखें, भागदौड, गोलियों की आवाज.

कबीर अंदर घुसा. उसने सब तरफ तारा को ढूँढा और सीधा तारा के पास पंहुचा. उसने बिना रुके उसका हाथ पकडते हुए कहा.

चलो,

लेकिन तारा रुकी.

अरुण भाग रहा था.

नहीं, तारा ने कहा. आज नहीं।

उसने बंदूक उठाई और अरुण की तरफ दौडी. गोली नहीं चलाई. उसने उसके पैर पर वार किया. अरुण गिर पडा.

पुलिस सायरन की आवाज दूर से आने लगी.

समीर गायब हो चुका था. रुद्राक्ष भी.

लेकिन अरुण देशमुख जमीन पर था. जिंदा. गिरफ्तार.

कुछ घंटे बाद, बेस में सन्नाटा था.

कबीर की बाजू पर पट्टी थी. तारा सामने बैठी थी.

तुमने नियम तोडे, तारा ने कहा.

कबीर ने हल्की मुस्कान दी. और तुम जिंदा हो।

पहली बार, तारा की आँखें नम हुईं. अगर तुम्हें कुछ हो जाता—”

तो तुम भी यही करती, कबीर ने कहा.

दोनों कुछ देर चुप रहे.

सिया अंदर आई. अरुण ने बोलना शुरू कर दिया है. और उसके हर जवाब के पीछे एक ही नाम आ रहा है।

रुद्राक्ष, तारा ने कहा.

नहीं, सिया बोली. उससे भी ऊपर।

तारा ने सिर उठाया.

असली खेल अभी बाकी है।

तारा कुर्सी से उठी. उसकी आँखों में अब न गुस्सा था, न डर.

सिर्फ एक साफ इरादा.

यह कहानी अब बदले की नहीं थी.

यह सफाई की थी.

अरुण देशमुख की गिरफ्तारी के बाद शहर के भीतर हलचल मच चुकी थी. मीडिया को आधी- अधूरी खबरें मिल चुकी थीं, विभाग के अंदर फोन लगातार बज रहे थे और ऊपर से दबाव बढता जा रहा था. यह वही सिस्टम था जिसकी गंदगी को साफ करने के लिए तारा ने अपनी पहचान दांव पर लगाई थी, और अब वही सिस्टम खुद को बचाने के लिए हर दिशा में हाथ- पैर मार रहा था.

बेस में कबीर को एक इमरजेंसी Call आई.

ऊपर से ऑर्डर है, उसने फोन रखते हुए कहा. अरुण को एंटी- करप्शन के हवाले किया जा रहा है।

तारा ने तुरंत समझ लिया. मतलब केस हमारे हाथ से निकाला जा रहा है।

मतलब सच दबाने की कोशिश, सिया ने कहा.

कबीर की आवाज सख्त थी. और इसका मतलब यह भी कि रुद्राक्ष और समीर अब ज्यादा देर छुपे नहीं रहेंगे. वे अपना आखिरी दांव चलेंगे।

उसी रात तारा अपने अपार्टमेंट लौटी. दो साल बाद पहली बार उसे उस जगह अजनबीपन महसूस हुआ. दीवारों पर लगी Collage की पुरानी तस्वीरें, किताबें, एक अधूरा स्क्रिप्ट नोटबुक—सब उसकी पुरानी जिंदगी के निशान थे.

वह अभी बैठी ही थी कि फोन बजा.

अनजान नंबर.

आकृति मेहता, दूसरी तरफ से आवाज आई, या कहूँ. एजेंट तारा?

उसका शरीर सतर्क हो गया. आवाज शांत थी, लेकिन उसमें जहर था.

समीर, तारा ने कहा.

अभी भी तेज, वह हँसा. लेकिन अब खेल बदल गया है।

क्यों Call किया? तारा ने पूछा.

क्योंकि रुद्राक्ष अब कंट्रोल में नहीं है, समीर बोला. और जब वह डरता है, तो सब कुछ जला देता है।

तुम क्या चाहते हो? तारा ने सीधा सवाल किया.

डील, समीर ने कहा. असली विलेन सिर्फ रुद्राक्ष नहीं है. वह तो मोहरा है।

तारा चुप रही.

अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी, समीर ने आगे कहा, तो कल सुबह तक तुम्हारी असली पहचान न्यूज चैनलों पर होगी।

Call cut हो गई.

बेस में यह खबर गिरते ही माहौल बदल गया.

अगर उसकी पहचान लीक हुई, सिया ने कहा, तो न सिर्फ Mission खत्म होगा, उसकी जान भी खतरे में आ जाएगी।

कबीर ने टेबल पर हाथ मारा. हम उसे पहले रोकेंगे।

कैसे? तारा ने पूछा. समीर हर तरफ से जुडा हुआ है।

कबीर ने एक फाइल खोली. क्योंकि उसने एक गलती की है।

फाइल में एक लोकेशन थी. पुराना डॉकयार्ड.

यह उसका सेफ एग्जिट पॉइंट है, कबीर ने कहा. वह सोचता है कि हम वहाँ नहीं पहुँचेंगे।

तारा ने गहरी साँस ली. तो आज रात सब खत्म होगा।

डॉकयार्ड में अंधेरा था. समुद्र की नमी हवा में घुली हुई थी. तारा एक शैडो की तरह आगे बढ रही थी. इस बार वह अकेली नहीं थी. कबीर दूर से कवर दे रहा था, सिया कंट्रोल Room में थी.

समीर वहीं था. उसे यकीन था कि वह सुरक्षित है.

तुम आई, उसने कहा. अच्छा किया।

तुमने धमकी दी, तारा ने जवाब दिया. इसलिए आई।

समीर मुस्कुराया. मैंने विकल्प दिया था।

रुद्राक्ष कहाँ है? तारा ने पूछा.

वह भागने की तैयारी में है, समीर ने कहा. लेकिन उससे पहले वह तुम्हें खत्म करना चाहता है।

और तुम? तारा ने पूछा.

मैं जिंदा रहना चाहता हूँ, समीर ने कहा. और इसके लिए मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

तारा ने उसकी आँखों में देखा. वहाँ पछतावा नहीं था. सिर्फ स्वार्थ था.

बहुत देर हो चुकी है, तारा ने कहा.

तभी पीछे से गोली चली.

समीर गिर पडा.

अंधेरे से रुद्राक्ष बाहर आया.

मैंने कहा था, उसने ठंडी आवाज में कहा, कि यह लडकी बहुत आगे जा रही है।

तारा ने बंदूक उठाई.

यह सब तुमने किया, उसने कहा. मेरे पिता, सिस्टम, सब।

मैंने बस मौके का फायदा उठाया, रुद्राक्ष बोला. और तुम्हारे पिता. गलत जगह सही आदमी थे।

यह आखिरी लाइन थी.

तारा ने गोली चलाई.

इस बार बिना हिचक.

रुद्राक्ष गिर पडा.

सायरन की आवाज पास आ रही थी. कबीर दौडता हुआ आया.

तुम ठीक हो? उसने पूछा.

तारा ने सिर हिलाया. उसका हाथ काँप रहा था, लेकिन आँखें साफ थीं.

सब खत्म हो गया? कबीर ने पूछा.

नहीं, तारा ने कहा. लेकिन अब सच रुकेगा नहीं।

अगले दिन न्यूज चैनलों पर हंगामा था. बडे नाम, बडे चेहरे, गिरफ्तारियाँ. अरुण देशमुख का बयान, समीर का डेटा, रुद्राक्ष का अंत—सब एक साथ सामने आ गया था.

लेकिन एक खबर नहीं आई.

एजेंट तारा की.

कबीर ने उसे कॉफी देते हुए कहा, हमने तुम्हारी पहचान बचा ली।

तारा ने खिडकी से बाहर देखा. लेकिन अब मैं पहले जैसी आकृति नहीं रह सकती।

कबीर ने धीरे से कहा, और तारा को भी हमेशा छुपकर नहीं रहना होगा।

वह उसकी तरफ मुडी. इसका क्या मतलब है?

इसका मतलब, कबीर ने कहा, एक नई शुरुआत।

तारा ने हल्की मुस्कान दी. पहली बार सच्ची.

यह कहानी अब अंडरकवर एजेंट की नहीं थी.

यह उस औरत की थी जिसने सिस्टम से टकराकर उसे झुकाया.

और यह अंत नहीं था.

यह बस.

एक नए अध्याय की शुरुआत थी.