Quotes by AbhiNisha in Bitesapp read free

AbhiNisha

AbhiNisha

@abhinisha
(10.4k)

सचमुच में तुम बहुत ही बुरे हो


दर्द मुझे दे रहे हो
और सबको बचा रहे हो
तुम बहुत बुरे हो यार
और साथ में मुझे यह एहसास भी दिला रहे हो
कि मैं
सब कुछ नहीं संभाल शक्ति


भगवान अगर तुम सच में हो
तो
सचमुच में तुम बहुत ही बुरे हो यार
इतने बुरे जितने बुरे दुश्मन होते हैं




सचमुच में अगर तुम हो
तो
तुम मेरे सबसे बड़े दुश्मन हो
मेरे यार




मैं ना सब कुछ सही कर सकती हूं
ना खुद को बचा सकती हूं
ऐसी जिंदगी में
मैं बस खुद को दोस्त दे सकती हूं
तो
मैं तुम्हें क्या कहूं भगवान




सचमुच में मुझे नहीं लगता कि
तुम होते तो
इतना तकलीफ दुनिया में क्यों होता
कोई इस तरह क्यों रोता
किसी को तकलीफ इतनी ज्यादा क्यों होता





अगर तुम होते तो
सचमुच में सब कुछ अच्छा होता है
जिसने
किसी का कुछ नहीं बिगड़ा
उसे भी दर्द दर्द देते हो
तुम सचमुच में बुरे हो



बार-बार यह एहसांस दिलाते हो कि तुम
एक निराधार तिनका हो
जो चाह कर भी
खुद को नहीं बचा सकता
दूसरे को बचाने की तो दूर की बात है


सचमुच में तुम बहुत ही बुरा है
और निर्दय भी



हर जगह मातम है
हर दिल रो रहा है
सभी टूटे हुए हैं
फिर भी आश तेरा है
और तू है कि नजर उठा कर देखा भी नहीं
सचमुच में तुम बहुत ही बुरे हो






लोग झूठी आश लिए बैठे हैं
झूठी उम्मीद लगाए बैठे हैं

कोई सहारा नहीं
कोई किनारा नहीं

बस दूर-दूर तक आग का समुद्र है
धीरे-धीरे सभी उस आग मैं जल रहे हैं

कोई जिंदा तो
कोई चिता पर लेट कर

उम्मीद से हार चुका इंसान टूट कर मर जाता है


और खुद से हार चुका इंसान भगवान तुझे चाहता है
बस एक मौला तू ही सुन ले
और तू भी नहीं सुनता
तो फिर आखरी रास्ता क्या है
सचमुच में तुम बहुत ही बुरे हो यार

Read More

कविता पार्ट 1
औरत के लिए


शायरी किताबों पर ही अच्छी लगती है
औरत के लिए
मर्द यह करते हैं मर्द वह करते हैं औरत के लिए
फिर औरत क्यों रोती है

रियल लाइफ में देखो
हर कविता बेकार लगती है
औरत के लिए

कोई चांद नहीं कोई शान नहीं
ना सुनहरा जहां
ना कोई सितारा ना खुद का कोई सूरज
बस खाली आसमान


लोग कहते हैं बंजर है
धरती यहां की
जहां औरत रहती है
बस खुद की



तुमने कहा
औरत के लिए मर्द क्या-क्या नहीं करते
पर हर औरत इतनी खुश नसीब नही होती
की कविता से बाहर
उस औरत की जिंदगी कोई मर्द आ कर
उसकी जिंदगी सवार दे


सच यह है कि औरत को मर्द नहीं चाहिए
बस चाहिए एक साथी जो उसके साथ चलते रहे
सच यह है कि
औरत को मर्दों से कुछ नहीं चाहिए
ना धन दौलत ना ना चांद सितारे
ना हीरा मोती
बस औरत को चाहिए उसे समझने वाला एक इंसान

उसे एक ऐसा इंसान चाहिए
जो औरत को कहे
तु औरत नहीं एक इंसान है
और आजादी पर जितना मेरा हक है
उतना ही तुम्हारा भी



औरत इसलिए नहीं खुश होती की
दुनिया की हर कविता
उसे पर लिखी जा रही है


औरत इसलिए रोती है
क्योंकि उस कविता में
औरत पूरी तरह से खुद की नहीं है
कभी कोई कविता औरत को पूरी तरह से शामिल किया ही नहीं है


औरत को कविता से बाहर वह मर्द चाहिए
जो औरत को उसे अपना कर दे
और कहे जी ले
अपनी जिंदगी मैं हूं ना
तेरे साथ

Read More

मैं भी बच्चा बन जाना चाहती हूं
कविता



थक गई हूं बचपन से ही बड़ी होते होते
मैं भी बच्चा बनना चाहती हूं
किसी की बाहों में आकर जी भर रोना चाहती हूं


बचपन से ही समझदार होते होते खो दी है
मैंने अपनी बचपन को
अब उस बचपन को मैं मिस कर रही हूं
कोई आए और लौटा दे मेरे बचपन को


मैं फिर से बच्ची बन जाना चाहती हूं
बिना सोचे बिना परवाह जीना चाहती हूं

मैं बच्चों की तरह बिना सोचे कुछ भी करना चाहती हूं
क्यूरोसिटी में बचपन की हर चीज को छुना चाहती हुं
मैं फिर से बच्ची बन जाना चाहती हूं


थक गई हूं बड़ी बहन होते-होते
थक गई हूं सब कुछ संभालते संभालते
अब छोटी बहन बन जाना चाहती हूं
मैं प्यारी सी बच्ची बन जाना चाहती हूं


जिसके पिता उसे प्यार करें
जिसको मां उसे दुलार करें
मैं वही बच्ची बन जाना चाहती हूं
मुझे गले लगा लो कोई
मैं किसी के बाहों में सो जाना चाहते हैं





हमेशा यह कहकर मुझको ना रुको कि
मैं बड़ी हूं
और मुझे समझदार होना चाहिए
अपनी छोटे भाई बहन के ख्याल रखना चाहिए
और साथ में घर को भी संभालना चाहिए
छोटो की प्रेरणा और बड़ों के सामने आदर्शवादी

मत डालो मुझ पर बहुत सारे बोझ जवाने भर के
मेरे कंधे कमजोर है
इतने सारे भार उठा ना पाएंगे



कभी यह भी कह दो छोड़ दो प्रवाह
छोड़ दो किसी दिन तुम्हारे वजह से बिगड़े हुए कामों को
और बस तुम छोटी सी बच्ची बन जाओ
और वही करो जो एक छोटे बच्चे करती है


मैं सचमुच में थक गई हूं
सबको संभालते हुए
बड़ी और समझदार होने की पहचान लिए
मुझे गले लगाओ मैं सोना चाहती
जी भर के अब रोना चाहती हुं

Read More

अब कोई फर्क नहीं पड़ता
कविता




अब अमीर बनने की ख्वाहिश नहीं
अब मुझे कुछ चाहिए ही नहीं
चाहे कोई कुछ भी कहे
मैं खुद से नहीं कहती
बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे
और
बहुत सारे पैसा कमाएंगे
और उन्हें दिखा दूंगी कि मैं क्या हूं


अब कोई फर्क नहीं पड़ता
किसी की बातों से भी
मैं क्या हूं नहीं हूं
बस खुद में खत्म हो गई


समझने वाले कहते हैं
जिंदगी बहुत ही प्यारी है
मत मरने की चाह रखो
ऐसा तो होता ही रहता है
तुम्हें जीना चाहिए


और खुद को बेहतर बनाना चाहिए
इस बात से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता


लिखना गीते गाना अल्फाज कहानी कल्पना मेरी मेरी सांस है
और मुझे अब मेरे सांसों पर भी काम करने का मन नहीं करता



बस लगता है सारी ज़रूरतें खत्म हो चुकी है
अंदर के खालीपन के साथ मैं
अब सारी उम्मीद छोड़ चुकी हूं



अब जिंदगी बोझ लगती है
और हर दिन सांस लेना एक सजा

अब दुनिया देखने की ख्वाहिश नहीं है
अब दिल लगाने से चाहत नहीं है
अब कुछ भी नहीं है
ऐसा जिसे जरूरी समझ कर मैं जीते रहछ
और जिंदगी की बोझ ढोते रहु


I like you life
पर
I don't love you

Read More

और कभी ना लोटु
कविता



रोते हुए को
रोने के लिए अपना कंधा दिया नहीं
और मरने के बाद बात पर
मेरे अपने कहते हैं
तुम्हारा कौन है
हमारे अलावा
हम ही हैं जो तुम्हें तुम्हारे मरने के बाद कंधा देंगे

कभी-कभी हंसी आती है
मुझे इसबात पर

क्या सीरियसली
जब मैं साथ चाहती हूं
अपनों की तो वह मेरे साथ नहीं होतें
जब मैं चाहती हूं कि मैं रो रही हूं
और मुझे कंधा मिले अपनों की तो
वो अहंकार और नफरत में
अपने सर ऊंचा रखता है



जब मैं चाहती हूं मुझे प्यार मिले अपनों की तो
वो ऐ कहे कर दुतकार देता है
कि मैं इस लायकनहीं हूं



मरने के बाद मैं उसके आंसू को क्या करूं
मरने के बाद मैं उसके पछतावे की क्या करूं
मरने के बाद मैं उसे कंधे का क्या करूं
जो मुझे दिया जाएगा
मरने के बाद मेरे लिए रखी गई 13वीं का क्या करूं



मैं चाहूंगी जब मैं यहां मारूं तो
मेरे लिए कोई रोए ना
मुझे कोई कंधा नहीं दे
बस ले जाकर ऐसे ही दफना दे
कोई अंतिम संस्कार की विधि ना हो
कोई अंतिम विदाई नहीं
मेरे लिए कोई तेरहवीं भोज ना करें



जीते जी मैं उनके लिए कोई मान्य नहीं राखी
तो
मरने के बाद कोई दिखावा न करें



और सच तो यह है
मैं चाहूंगी मेरी आखिरी सांस में मैं यहां बिल्कुल ना रहु

एक ऐसे शांत जगह चली जाओ
जहां से मेरे शव तो क्या
चिखे भी वापस न लौटे

मैं चाहूंगी मैं आनंद सागर में समा जाऊं
और कभी ना लौटु
मरने के बाद
मेरे जिस्म की एक टुकड़ा भी नहीं
किसी को कभी मिले


और मैं नहीं चाहूंगी मेरे लिए कोई पूजा पाठ कर
मेरी आत्मा की शांति के लिए
कोई तेरीहवीं रखी जाए


अगर अंतिम संस्कार की पूजा रखना जरूरी है
आत्मा की शांति के लिए
तो
मैं चाहूंगी मैं उसे हाल में रहूं
की जीते जी मैं
अपनी अंतिम संस्कार की विधि खुद कर लु




किसी और पर अपनी मौत की अपनी शव की
भाड़ डालने से अच्छा है
मैं खुद की पिंडदान खुद कर लूं



मैं नहीं चाहती कि ऐसे लोग मेरे शव को भी छुए
जिसके पास रहकर
मुझे जीते जी प्यार और अपनापन महसूस ना है


सच यह है
मैं आंखों में सितारा भर के मरना चाहती हूं
बिना पछतावे की
गमों को गले लगा कर मारना चाहती हूं
मैं नहीं चाहती कि मरने के वक्त मुझे कोई दुख हो



इसलिए मैं चाहती हूं
ऐसे लोगों से जिससे मेरी कोई परवाह ही नहीं
मैं मौत के वक्त दूर ही रहना

Read More

कविता
तुम मिलो मुझसे



दिल के दर्द संभाल नहीं पा रही हूं
मिलो तुम आकर मुझसे
अभी की अभी

मैं जिंदगी से दूर मौत की बहुत ही करीब हूं
अगर तुम मुझे अभी मिलते हो तो
शायद मैं सोचूं फिर से जी उठने की




जिंदगी से कोई उम्मीद नहीं
मैं रुकी हुई घड़ी की सुई की तरह
कब तलक रुकूंगी पता नहीं
मिलो तुम मुझसे अभी की अभी


शायद तुम्हारे साथ चल परू टूट कर वही विखरने की जगह





यह दुनिया दुनिया मेरे किसी काम की नहीं
मेरा यहां कोई भी अपना नहीं है

बस उम्मीद है मोत मिले
और उम्मीद है मौत से पहले तुम मिलो मुझसे



कहानी हमारी कभी शुरू हुई ही नहीं
पर मैं चाहती हूं
तुम मिलो मुझसे
और इस कहानी को अंत दो


यह अजीब बात है
जो कहानी कभी शुरू हुई ही नहीं
उस कहानी को अंत देना




पर मेरी कल्पनाओं की दुनिया एक कहानी है
जिसमें तुम हो हकीकत की तरह
और मैं चाहती हूं
हकीकत बन तुम कर लौट
आओ तुम मेरे पास मेरे अंतिम समय में ही


मुझे डर नहीं कि मेरे साथ क्या होगा
पर अफसोस है कि कहीं मैं सारी कहानियां
अधूरा छोड़कर ना मर जाऊं




कौन कैसा है
किस लिए हर दिन मैं मर से जाती हूं
जीते जी शायद इस बात का पछतावा
मुझे अंतिम दिन ना हो
पर इस बात का पछतावा होगा
तुम और मेरी कहानी दोनों अधूरी रह गई

इस पल में
मैं सचमुच में मर जाना चाहती हूं
बिना कोई अफसोस के खुद की जान लेना चाहती हूं
पर उससे पहले मैं चाहती हूं
तुम आकर मिलो मुझसे

Read More

कविता
बस देख रही हूं



मुझे किसी से शिकायत नहीं
बस मुझे रोना आ रहा है
मैं जानती हूं कि मेरी जुबान कर्वी है


मैं किसी की कोई काम की नहीं
मैं डायरेक्ट सुनती नहीं
मैं सुनने के साथ सवाल भी करती हूं

यही बात किसी को पसंद नहीं

लोगों को और पेरेंट्स को
वह लोग वह बच्चे पसंद आते हैं
जो बिना सवाल कि उनकी बातें बस सुनता रहें
जो वो कहे वही करता रहे


पर मैं वह नहीं हूं
इसलिए अनदेखा की जा रही हूं
इसीलिए प्यार से दूर हूं


यहां हर चीज में सौदावाजी है
आप अगर उनकी सुनते हैं
तभी आप प्यार की हकदार हैं
तभी आप स्नेह और देखभाल की हकदार हैं



मैं लोगों के लिए किसी काम की नहीं रही
इसीलिए मैं लोगों के दिलों में अपनेपन की हकदार नहीं रखती



क्योंकि मैं एक गुड़िया बिल्कुल नहीं


बड़ी दिलचस्प बात है
खुद को इंसान कहना ही भूल गई
लोगों की बदलती हुई व्यवहार को देखकर




मुझे शिकायत नहीं है
ना ही अफसोस है
लोगों के बदलने पर
या खुद को बचाने की कोशिश करने पर


बस तकलीफ हो रही है
सब कुछ जानकार भी
लगता है काश अनजान राहते


मैं औरों की तरह ही
एक कठपुतली बनी रहती

जो चाहे जैसे ना चाहता
थोड़ा स्नेह तो दिखता





बस मैं देख पा रही हूं
अपनों के बीच में बेगैरत खुद को
कुछ नहीं कहे रही
नहीं सवाल कर रही हूं
नहीं जवाब मांग रही हूं

मैं जानती हूं कोई फायदा नहीं
मेरे चिकने और चिल्लाने से

सब अपने कानों में रूई लगा ली है
मेरी आवाज सुनने से डरे हुए हैं


सब अपने-अपने काम में लगा हुआ है
उनके लिए उनके काम के लोग हैं
उनके अपने हैं
मैं भला बेगैरत मेरी बात कौन सुनता है
अच्छा है की इग्नोर करता फिरें
मेरे दर्द कौन समझता है


सच्चाई मेरी जुबान से भी ज्यादा कर्वी है
और इस सच्चाई को स्वीकार करना दर्दनाक है

और सच्चाई के साथ जीना
घायल दिल पर पत्थर रख देना जैसा है

और अंजान बनने की कोशिश करना
इस पत्थर नुमाऐ भार को और भी बढ़ा देना है






सच्चाई सचमुच में बहुत ही कड़वी होती है
जिसे हम कभी-कभी स्वीकार तो कर लेते हैं
पर
उसके साथ जीना बहुत ही भारी है

Read More

वे गमों के दोनों
कविता गीत


हु। ,

खोई नहीं मैं इस रंग रलियों में
फसा नहीं मैं इश्क की तंग गलियों में

हवा जैसी बेहती ईत्र जैसे महकी
गुलाब जैसे मशहूर थी


फिर भी उम्र कटी तनहा है मैंने
अकेलेपन में खोया रहा
अपनी ही दर्द में सोया रहा

वक्ति ही नहीं निकाल पाया हमने चाहत की



खुद की गमों में मशगुल थी इस तरह की
थी किसकी नजर पाखी
देखा ही नहीं कभी



सोई नहीं मैं महबूब के पल्को तले
जागी भी नहीं मैं किसी के इन आंखों में ख्वाबों को लेकर


धड़कता दिल खुद थम सा गया
मेरे इन आंखों में मेरे लिए ही है दया


खोई नहीं मैं इस रंग रलियों मे
फसा नहीं मैं इश्क की तंग गलियों मे



मेरे इन आंखों में मेरी यादें हैं
चंचल मन खुद को खुद में संभाले
खुशियां आधे हैं


वे गमों के दिनों
वे रास्ते बिन आसरे की
यादें मेरी थके ख्वाबों की



बस सोच है बिना लालसे की
घड़ीया बिती उम्र बिता इश्क के दिनों की
बस रह गई मैं मेरे दर्द के साथ
बिते यादों के लिए
बिना आसरे की खुद को संभालते हुए

मैं यहां मेरे गम मेरे दर्द के साथ
मेरे बेचैन धड़कन अब है शांत





गजल

धड़कन अब भी है सीने में
और वह धड़कता भी है
पहले की तरह वह अब भी अपने ही दर्दों की सोर से भरा हुआ है

Read More

मैं हुं यहां
कविता


मैं हूं यहां
अगर रोना चाहते हो तो मेरे पास आओ
बैठो रोओ
आओ मेरे साथ रोओ


रोना कमजोरी की निशानी नहीं
रोना भावनाओं को बयां करना है

तुम्हें मैं गले से लगा कर रखना चाहती हूं


तेरे साथ रोना चाहती हूं
तेरे साथ ही हंसना चाहती हूं
तेरे साथ जीना चाहती हूं
तेरे ही साथ मरना चाहती हूं
एक तुम ही हो
जिसे मैं अपना कहना चाहती हूं
जिंदगी की पूरे सफर में तुम्हारे साथ रहना चाहती हूं

जिंदगी की कोई घड़ी ऐसी नहीं है जो
मैं तेरे साथ नहीं चाहती

फिर आंसू आंखों में रोकें क्यों रखा है तूने
आओ मेरे साथ रोले


खुद को बयां कर
और आओ खुद से मैं तुम हम हो ले

खुशी हो या गम
मेरे साथ बैठो मैं हूं ना
तेरे साथ जिंदगी भर के लिए
तुम्हारे गम सुनाने के लिए
तुम्हारे दर्द जाने के लिए

तुम्हारी खुशी को महसूस करने के लिए
मैं हूं ना
तुम्हारे साथ जिंदगी भर के लिए



आओ मेरी बाहों में सो लो
मैं नहीं कहती की दर्द हो रहा है तकलीफ हो रहा है
उसे भूल जाओ

मैं बस ऐ कहती हूं
तुम्हारी दर्द तुम्हारी तकलीफ में
तुम्हारी तन्हाई में
तुम मुझे भी शामिल करो


हमेशा हरदम सांसों की तरह
अपने दर्द को मुझसे साझा करो


मैं उम्मीद की कोई किनारा नहीं हुं
जो कहूं
तुम्हारी जिंदगी में
तुम्हें खुशी दूंगी
तुम्हारी टूटी हुई सांस हूं


मैं बस हूं तुम्हारी साथी
तुम्हारे हर दर्द गमों में तुम्हारे साथ
तुम्हारी खुशी तुम्हारी टूटी हुई सांसों में
जीने की नई उम्मीद लेते हुए


तुमसे बस मैं यह कहूंगी
मुझे तुमसे हिम्मत मिलती है

और मैं चाहती हूं
तुम मिलो मुझसे हर उस वक्त में
जब तुम्हें तकलीफ हो
तुम मिलो मुझसे हर उस वक्त में
जब तुम्हें लगे की दर्द ज्यादा है
पर उसे बयां नहीं कर सकते


क्यों कि उससे भी ज्यादा मर्द होना है
तो मिलो मुझसे
और छोड़ दो मर्दानगी
जो यह कहते हैं की
मर्द रोते नहीं
बस मेरे सामने तुम रो लो
तुम्हारे साथ तुम्हारे गमों में मैं भी रो लूंगी





मैं आपकी प्रिय लेखक अभीनिशा ❤️🦋💯

Read More

कविता
सांसे चल रही है थम थम कर



सांस थम रही है जिंदगी कट रही है
मंजिल अभी बहुत दूर है

कभी-कभी लगता है सांस रोक लु
और आखिरी वक्त को महसूस करु
और उस वक्त मैं सोचूं कि मैं कहां हूं

ऐसा लगता है कि
मैं इस वक्त में भी यही हूं
कहीं-कभी पहुंचा ही नहीं
अभी तन्हा अकेला टूटी हुई
अपनी कमजोरी पैरों पर रोती हुई




तो
कभी-कभी लगता है
मैं आंखें बंद कर लूं
और सो जाओ
और किसी सुनहरी सपनों में खो जाऊं
यही मेरी मंजिल होगी

जिस चीज की मुझे शौक है
वह कहानी है
मेरे सपने भी तो हर एक नियंत्र दिन
एक नई कहानी मेरे सामने लाता है
तो क्यों ना मैं उसे ही देखती रहुं
उसकी ही किरदार बनाकर जीते हुए जिंदगी बिता दु

बिना कोई जोखीम लिए
बस उम्र ही तो बितानी है
बिना कोई खुद की जिम्मेदारी उठाएं
वहां जीते रहो जहां मैं खुश रह सकूं


तो
कभी-कभी लगता है
हां मुझे कहानियों का शौक है
बस देखने की नहीं लिखने की भी

हां मैं जानती हूं कि
मैं अपने सपनों में रचयिता नायक दर्शन दर्शक सब हुं


पर यह क्या काफी है
इस बेकार जिंदगी को बिता देने के लिए
बस सपने हैं
जहां मैं अपने सब कुछ हूं


बहुत सारे सवाल है
खुद को बेकार समझते हुए


कभी-कभी लगता है कि
मैं आलसी हूं
मैं करना ही नहीं चाहती कुछ भी


तो कभी-कभी लगता है
कि मुझसे होता ही नहीं
मैं आलसी नहीं हूं बस थक गई हूं

इस जिंदगी से
हर दिन एक जैसे दिन गुजर से
मैं थक गई हूं

खुद ही से



तो कभी-कभी सोचता हूं कि
मैं कब तक थकी ही रहूंगी
यह थकावट कभी खत्म होगी भी या नहीं
सालों बीत गए हैं इसी हाल में
और एक ही सवाल में



मैं क्या कर रही हूं
क्यों कर रही हूं
मुझे सोते रहना क्यों है

मैं खुद को इस थकावट से
आजाद क्यों नहीं कर पा रही

हालांकि मुझे बहुत सारे सवालों की जवाब भी पता है
फिर भी दर्द हो रहा है
मैं निकल नहीं पा रही दर्दनाक जंजीर से


मुझे बोरिया फिल हो रही है
मुझ में धैर्य नहीं है
फिर भी रोज-रोज एक ही काम कर रही हूं
सो कर उठना
और फिर छोटे-मोटे काम करना
और फिर बेकार जिंदगी गुजारने के बाद
फिर से सो जाना


यह वक्त की बर्बादी और खुद की भी है
मैं दोनों बर्बाद कर रही


कभी-कभी खुद पे गुस्सा आता है
कभी-कभी दया



मैं क्या करूं
मैं चाह कर भी खुद को मेंटेन नहीं कर पा रही
मैं खुद को और अपनी जिंदगी को बेकार जाने से नहीं रोक पा रही



सांसे चल रही है थम थम कर
जी भी रही हूं घुट घुट का
अभी यह आलम है कि
जिंदा होकर भी लाश की तरह महसूस हो रही है

Read More