The Download Link has been successfully sent to your Mobile Number. Please Download the App.
Continue log in with
By clicking Log In, you agree to Matrubharti "Terms of Use" and "Privacy Policy"
Verification
Download App
Get a link to download app
जिस दिन तुम्हें लगे कि कोई तुम्हें समझ नहीं रहा... उस दिन एक खाली पन्ना उठाना। और जो दिल में है लिख देना। यकीन मानो, दुनिया से पहले कागज़ तुम्हें समझ लेगा। — आकाश गुप्ता Insta || @witha_kash
हर टूटा हुआ इंसान शराब नहीं पीता... कुछ लोग किताबें पढ़ने लगते हैं। कुछ रातों को जागने लगते हैं। कुछ चाँद से बातें करते हैं। और कुछ... अपनी सारी खामोशी किसी डायरी के पन्नों में छुपा देते हैं। — आकाश गुप्ता @witha_kash
कभी-कभी सोचता हूँ... क्या मुझे वहाँ लौटना चाहिए, जहाँ से मैं खुद को खोकर लौटा था। जहाँ मोहब्बत तो मिली थी, मगर सुकून नहीं। फिर याद आता है, कुछ दरवाज़े दोबारा खोलने के लिए नहीं, हमेशा के लिए बंद करने के लिए होते हैं। — आकाश गुप्ता | @witha_kash
मेरी आने वाली किताब की कुछ lines Page 133 अस्सी घाट पर रात और गहरी हो चुकी थी। कुछ दूर एक नाव वाला अपनी नाव बाँध रहा था। अक्षरा ने मेरी तरफ़ देखा। "एक बात पूछूँ?" "पूछो।" "अगर उस समय कोई तुमसे पूछता कि तुम्हारी सबसे बड़ी खुशी क्या है, तो क्या जवाब देते?" मैं बिना सोचे बोला— "उसका एक बार दिख जाना।" अक्षरा ने सिर झुका लिया। धीरे से बोली— "और आज?" मैं हँसा नहीं। "आज… किसी का इंतज़ार नहीं करता।"
तेरे मिलने की खुशी एक तरफ, तुझे खोने का गम एक तरफ, तुझे पाकर भी खो दिया, ये सवाल एक तरफ। मुझे पता है कि तू वापस नहीं आएगा, तेरा प्यार और गुस्सा एक तरफ… मेरी गलतियाँ भी कम नहीं थीं, मेरी खामोशियाँ भी गुनाह बन गईं, तुझे संभाल न सका, ये अफसोस एक तरफ। तू दूर होकर भी दिल के पास है, तेरी यादों का एहसास एक तरफ, तुझे भूलने की हर कोशिश… और तेरा हर बार याद आ जाना एक तरफ। अब ना कोई शिकायत है, ना कोई हक़ बाकी, बस तेरी खुशियों की दुआ है एक तरफ, और मेरी अधूरी मोहब्बत की कहानी एक तरफ।
क्या टूटे हुए कांच के गिलास मे पानी रुक सकता है ? क्या हर बार एकतरफा तोड़ने वाला रिस्ता फिर से जुड़ सकता है? फिर सायद तुम एक दिन लड़ाई करने के बाद वापस अना चाहो और वो तुम्हे मिले ही ना । और तुम्हे पछतावा हो मगर वो तुम्हारा ना हो । जब वह अंदर ही अंदर से टूट कर कही दूर चला जाये और तुम्हे मिले ही ना । जैसा तुमने उसके साथ किया वैसे ही कोई तुम्हारे साथ करे फिर तुम्हे समझ आये , मानना चाहो आपनी गलतियां मगर वह तुम्हे मिले ना।
पहली मोहोब्बत पहली मोहोब्बत होती है। फिर जो हो जाये वो मजबूरी होती है। कुछ होते है जो पागल रहते है सिर्फ उसी सक्स के लिए । लेकिन वो किसी और की ज्यादा खूबसूरत मोहोब्बत होती है। चाहने को तुम जिसे चाहती हो कही तुम उसकी दूसरी मोहोब्बत तो नही। जिस तरह तुम छोड़कर चली गयी थी मुझे। उसी तरह तो उसने भी किसी को छोड़ा तो नही। कहती हो की खुस हू मै अपने नये यार के साथ। कही उसने तुम्हे बिस्तर पर मारा तो नही। खुस हो तो खुस रहना । अगर वो छोड़ जाए तो दुखी मत होना । फ्री मे मिल जाए पैसा तो मेहनत का पता कहा चलता है। जब तक टूटे ना अपना दिल तब तक दुसरो का दिल तोड़ने मे मजा आता है । आकाश गुप्ता। 23/03/25 instagram 👇 @akash_zax @desolate_.soul
किसी और की सजा मै किसी और को दूंगी , मै अपना दिल हर किसी को दूंगी। जब भी आदत लग जायेगी मेरी जिस मजनू को , बीच रास्ते मे छोड़कर उसके प्यार और उसके भोलेपन का क़त्ल कर दूँगी। मै यह सब हर बार करती हू मै कहा किसी से प्यार करती हू। सच्चाई तो यह है ,की लोगो के दिलो का क़त्ल और लोगो से मै व्यपार करती हू। आकाश गुप्ता ✍️
Dear December दिसंबर आज आख़री दिन है तुम्हरा और तुम प्यार मे बदनाम हो दिसंबर । लोग खुद बदल जाते है और इल्जाम तुम पर लग जाता है। तुम्हे पता है दिसंबर की जनवरी तो सिर्फ नई सुरुवात के लिए आता है, जैसे लोग जीवन मे ऐसे आते है जैसे की उनसे ज्यादा खास कोई नही है हि नही अपना ,और मेरे प्यारे दिसंबर तुम तो उन लोगो की औकात दिखाते हो । तुम ये सिखाते हो की हर बार हम नये वर्ष कुछ करना चाहते है बड़े बड़े सपने देखते है की नये वर्ष मे ये करना है । मेहनत करना सब , लेकिन आखिर मे तो तुम हमे सिखाते हो की सिर्फ सपने देखना हि अच्छा नही उनको पूरा भी करना पड़ता है। दिसंबर: जैसे की मै तो फिर आ जाऊंगा । लोग सिर्फ मेरा अभी पेज बदलेंगे , लेकिन एक दिन पेज बदलते बदलते मै फिर आ जाऊंगा । दिसंबर: और तुम्हारा क्या ,तुम्हारे सपनो का क्या , और तुम्हारे अपनों का क्या। कहा गये तुम्हारे वो अपने जो दिखा रहे थे हर मुसीबत मे साथ रहने के सपने। अब नही दिख रहे वो हाथ जो कहते थे की मै हमेसा रहूंगा तुम्हारे साथ। मै: हा कोई नही है मेरे साथ , लेकिन........ दिसंबर : लेकिन क्या....... मै : तुम भी तो जा रहे हो लोगो की तरह मुझे अकेला छोड़ कर। दिसंबर : अरे तो जनवरी आ रहा है ना सब खुस है नई शुरुआत के लिए तुम भी खुस हो वैसे भी लोग मुझसे क्या हि उम्मीद रखते है। मै: 🥹🥹🥹 दिसंबर : क्या हुआ अब .... मै: खास तो वो होता है ना जो हमे समझाये की तुम्हारे सपने और अपने कैसे है और तुम्हे उनके साथ कैसे रहना है । कौन हमरा है कौन नही। दिसंबर : मुझे तो जाना पड़ेगा ना यार मै : 🥹🥹......... दिसंबर : एक वादा करो.... मै : क्या दिसंबर : जो तुम्हारा है तुम सिर्फ उसी के रहोगे मतलब के रिस्ते जहा हो वहा से दूर रहोगे जो तुम करना चाहते हो वो करोगे लोग क्या सोचते है तुम्हे नही सोचना । मै: लेकिन ..... दिसंबर : क्या लेकिन हमेसा तो तेरे साथ ऐसा हि होता है। मै : ठीक 😞 दिसंबर : मै तो आऊंगा फिर लेकिन तुम्हे अहसास दिलाता रहूंगा की महीने गुजर रहे है और मै फिर से आने वाला हु , और तुम सोचो की क्या हुआ उन वादों का और क्या हुआ उन सपनो का । मै : ठीक 😞 दिसंबर : ठीक है फिर मै चलता हु ख्याल रखना अपना । मै : ठीक है फिर मिलेंगे एक नई कहानी के साथ 😞 📝 आकाश गुप्ता 📝🥀😟
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved | Powered by Nichetech.
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Please enable javascript on your browser